मुंबई एयरपोर्ट पर आराध्या बच्चन ने की ऐसी हरकत, मां ऐश्वर्या राय को आया गुस्सा और फिर जो हुआ
Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या के बारे में पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि वह जल्द ही अपने पति एक्टर अभिषेक बच्चन को तलाक देने वाली हैं।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का रिश्ता
इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों यानी बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। ऐश्वर्या अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन के साथ जलसा छोड़ चुकी हैं और अपनी मां वृंदा राय के घर में शिफ्ट हो चुकी हैं।

एयरपोर्ट पर साथ नजर आए ऐश्वर्या-अभिषेक
वहीं इन सब अफवाहों के बीच अब मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये तीनों लोग हाल ही में अमेरिका से नए साल की छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे हैं।
कपल का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव और तलाक की खबरों के बाद अब कपल का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इससे पहले भी ऐश्वर्या और अभिषेक बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ नजर आए थे।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने न्यू ईयर साथ में मनाया
अब अभिषेक और ऐश्वर्या ने न्यू ईयर भी साथ में मनाया है। फिलहाल अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या मुंबई लौट आए हैं। तीनो को आज यानी 4 जनवरी 2025 की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
ऐश्वर्या राय ने पैपराजी को हैप्पी न्यू ईयर विश किया
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान अभिषेक बच्चन ने ग्रे कलर की हुडी पहनी हुई थी। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। ऐश्वर्या और आराध्या काफी खुश नजर आ रही थे। ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए वहां मौजूद सभी पैपराजी को हैप्पी न्यू ईयर भी विश किया।
आराध्या बच्चन को मां ऐश्वर्या राय से पड़ी डांट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलकर कार की तरफ जाते हुए आराध्या बच्चन कूद रही थीं जो कि उनकी मां ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने इस हरकत के लिए बेटी पर गुस्सा भी किया। साथ ही ऐश्वर्या ने आराध्या से ये भी पूछा कि क्या तुम्हें किसी ने पीछे से धक्का मारा, अगर नहीं तो ऐसा मत करो।
अभिषेक ने पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया
वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन भी मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले और पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। एयरपोर्ट पर अभिषेक का केयरिंग अंदाज साफ दिखाई दिया। उन्होंने ऐश्वर्या और आराध्या को अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठाया और फिर खुद भी उसी गाड़ी से घर निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications