Aishwarya Rai Caste: 'बंगाली' या 'बिहारी' हैं ऐश्वर्या राय? क्या है पूर्व मिस वर्ल्ड की जाति? सामने आया ऐसा सच
Aishwarya Rai Caste: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लोग ये ऐश्वर्या राय की निजी जिंदगी के किस्से जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
साल 2024 से ये खबर सामने आ रही थी कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते खराब हो चुके हैं। लोगों ने तो ये तक कह दिया था कि ऐश्वर्या जल्द ही पति अभिषेक बच्चन से तलाक लेने वाली हैं।

ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की खबरों पर लगा विराम
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने तलाक से पहले ही बच्चन परिवार से दूर बना ली है। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में अपनी मां के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि बाद में तलाक की खबरों को अफवाह बताया गया।
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से 2007 में की थी शादी
-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। वहीं साल 2011 में दोनों प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बने थे। अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय का नाम कई मर्दों के साथ जुड़ा था।
-बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की दर्दनाक लव स्टोरी के तो आज भी चर्चे होते रहते हैं।
-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी। उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में पूर्व मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वहीं साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग करियर में एंट्री की थी।
क्या है ऐश्वर्या राय की जाति?
-ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में एक तुलुवा हिंदू परिवार में हुआ था। बंटों को राज्य स्तर पर कर्नाटक सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। हालांकि ऐश्वर्या राय कर्नाटक राज्य की ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल नहीं हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय के परिवार की जड़ें मलयाली पंडित समुदाय से भी जुड़ी हुई हैं। वहीं बंट या तुलुनाद क्षत्रिय हिंदू समुदाय है। इसके सदस्य तुलुनाडु क्षेत्र के सामंत और जमींदार रहे हैं। बंट लोग तुलु और कन्नड़ भाषा बोलते हैं। ऐश्वर्या राय की शादी भी बंट रीति रिवाजों से ही की गई थी।
-ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय, एक समुद्री जीवविज्ञानी थे और उनकी मां वृंदा एक गृहिणी हैं। एक्ट्रेस के पिता का साल 2017 में निधन हो गया था। ऐश्वर्या राय के बड़े भाई आदित्य राय हैं, जो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं।
ऐश्वर्या के उपनाम 'राय' ने क्रिएट किया कंफ्यूजन
-ऐश्वर्या के उपनाम 'राय' के कारण या उनके जन्म स्थान के चलते उन्हें लोगों ने कश्मीर से भी जोड़ा। इतना ही नहीं इसी उपनाम के चलते ऐश्वर्या राय को बंगाली और बिहारी भी समझा गया है।
-दरअसल "राय" उपमहाद्वीप के सभी भागों में पाए जाते हैं। फेमस फोटोग्राफर रघु राय पंजाब से हैं। हालांकि उनका पूरा नाम "रघु राय चौधरी" है। दूसरी तरफ, उनकी बेटी को बस "अवनि राय" के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि नेपाल, भूटान और भारत (सिक्किम, दार्जिलिंग) में भी "राय" एक बड़ा जनजातीय समूह है। वहीं बिहार में भी कई लोग राय उपनाम का इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications