दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, दायर की ऐसी याचिका, क्या हुआ पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ?

Aishwarya Rai: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड क लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पर्सनैलिटी राइट्स के प्रति सजग एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय ने अपनी पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में कोर्ट से उन गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है, जिनमें ऐश्वर्या राय का नाम, तस्वीरें और वॉलपेपर बिना अनुमति के इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय की तस्वीरों का हो रहा है इस्तेमाल

-ऐश्वर्या राय के वकील ने कोर्ट को बताया है कि कुछ वेबसाइट्स और कंपनियां उनकी तस्वीरों और नाम का व्यवसायिक लाभ उठाने के लिए बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल कर रही हैं। वकील ने अदालत को बताया है कि एक वेबसाइट पर ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और नाम बिना अनुमति अपलोड किए गए हैं।

-वकील ने बताया कि एक दूसरी वेबसाइट पर ऐश्वर्या राय के वॉलपेपर और फोटो उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि तीसरी कंपनी उनके फोटो प्रिंटेड टी-शर्ट्स बेच रही है।

-वकील ने जोर देते हुए कहा कि इस तरह का बिना इजाजत सामग्री का इस्तेमाल ऐश्वर्या राय के पर्सनल अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसे कानूनन रोका जाना जरूरी है। ऐश्वर्या राय ने कोर्ट से इस पर सख्त कदम उठाने की अपील की है, ताकि उनका पब्लिसिटी अधिकार सुरक्षित रहे।

ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्मी करियर

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साउथ की फिल्म 'पॉन्नियन सेल्वन 2' में नंदिनी के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हुए थे, पहला पार्ट साल 2022 में और दूसरा पार्ट 2023 में। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ हुई थी। इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का शादीशुदा जीवन

-ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू हैं। हालांकि कपल के तलाक को लेकर पिछले समय से कई तरह अफवाह सामने आ रही थी।

-मीडिया में कभी-कभी रिश्ते को लेकर उठने वाली अफवाहों पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कभी चुप्पी नहीं साधी, बल्कि खुले दिल से एक-दूसरे के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम का इहार किया है।

-ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी इंडस्ट्री में एक सशक्त और प्रेरणादायक चेहरा हैं। न सिर्फ अपने फिल्मी करियर में बल्कि पर्सनल अधिकारों की सुरक्षा के लिए भी वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। उनके पर्सनैलिटी राइट्स के लिए किया गया ये कदम एक मिसाल साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+