अभिषेक बच्चन से शादी से पहले इस मर्द के लिए पागल थीं Aishwarya Rai, प्यार का हुआ दर्दनाक अंत और हुई ऐसी हालत
Aishwarya Rai and Salman Khan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। ऐसे में 2026 में दोनों की शादी को 19 साल पूरे हो चुके हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी से पहले ऐश्वर्या राय का नाम कई पुरुषों के साथ जुड़ा था, जिनमें से सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी लव स्टोरी की खूब चर्चा हुई थी।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित गॉसिप में से एक रहा है। ये लव स्टोरी साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे जो सलमान खान और ऐश्वर्या राय के इस रिश्ते के गवाह रह चुके हैं।

रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे सलमान-ऐश्वर्या
कहा जाता है कि उस समय सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों अपने इस रिश्ते से काफी खुश थे और अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय से जल्दी शादी करना चाहते थे लेकिन उस समय ऐश्वर्या अपने करियर के पीक पर थीं और काम पर फोकस करना चाहती थीं।
क्यों आई ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते में दरार?
-उस समय सलमान खान का नाम दूसरी हीरोइनों के साथ भी जोड़ा जाता था, जैसे सोमी अली और संगीता बिजलानी जो उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी थीं। कहा जाता है कि इसी वजह के चलते ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं थे। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के फ्लैट के बाहर कई बार हंगामा किया था, जिसकी शिकायत बिल्डिंग के लोगों ने भी की थी।
-खबरें ये भी रही हैं कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच झगड़े और हिंसा तक की नौबत आ गई थी। कहीं न कहीं इन्हीं वजहों के चलते ऐश्वर्या राय ने इस रिश्ते से दूरी बना ली थी। इसके अलावा सलमान खान के पजेसिव बिहेवियर को ब्रेकअप की बड़ी वजह माना गया है।
कैसे हुई ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी?
-साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का ऐलान हुआ था। हालांकि साल 2003 में ये रिश्ता टूट गया था। इसके पीछे कई वजहें बताई जाती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी जिसके चलते बबीता कपूर ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था।
-कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि जया बच्चन अपनी होने वाली बहू करिश्मा कपूर को शादी के बाद फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं देना चाहती थीं।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी को हुए 19 साल
-वहीं अभिषेक बच्चन ने बताया था कि न्यूयॉर्क में फिल्म 'गुरु' के प्रमोशन के दौरान जब वह होटल की बालकनी में खड़े थे, तब उन्हें एहसास हुआ था कि अगर उनकी शादी ऐश्वर्या राय से होती है तो उनकी जिंदगी कितनी खूबसूरत होगी।
-इसके बाद अभिषेक बच्चन ने वहीं होटल के बाहर ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। फिलहाल उनके रिश्ते को 19 साल हो चुके हैं और दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या बच्चन के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं।












Click it and Unblock the Notifications