'अभिषेक अपने परिवार में बिजी हैं', आराध्या-ऐश्वर्या राय को अकेला देख फैंस को आया गुस्सा, अभिषेक की लगाई क्लास

Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच न्यूयॉर्क वेकेशन मनाने गई थीं। अब वह अपनी बेटी के साथ वापस लौट आई हैं। देर रात ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने एक तलाक वाला पोस्ट लाइक किया था जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी। अब इन अफवाहों के बाद पहली बार ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन साथ नजर आए। दोनों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai

देर रात ऐश्वर्या राय को आराध्या बच्चन के साथ देख फैंस काफी खुश हो गए। हालांकि इस बार फिर अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर नहीं आए। ऐसे में फैंस ने एक्ट्रेस को अकेला देख अभिषेक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही फैंस ने बच्चन परिवार को भी घेरा।

विरल भयानी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर लगातार फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अभिषेक बच्चन को सिर्फ अपने परिवार की पड़ी होती है।' एक ने लिखा, 'ऐश्वर्या इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं फिर भी पति उनके साथ नहीं होते।' अन्य यूजर ने लिखा, 'हर बार मां-बेटी साथ होते हैं लेकिन अभिषेक वो कभी नहीं दिखते।' एक ने लिखा, 'अभिषेक तो सिर्फ बापू और अम्मा के साथ रहते हैं।'

दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे थे। अभिषेक बच्चन जहां अपने परिवार के साथ नजर आए वहीं ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। इसके बाद लगातार ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में खटास की वजह बच्चन परिवार है। वहीं अभिषेक के तलाक का पोस्ट लाइक करने के बाद इन अफवाहों को हवा मिली। कपल ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+