अहमदाबाद में जिस Boeing कंपनी का प्लेन क्रैश हुआ, उसकी पोल खोलती है ये धांसू डॉक्यूमेंट्री
Downfall: The Case Against Boeing: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन गेटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जिसमें 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। ये हादसा टेकऑफ के महज 2 मिनट बाद हुआ। इस घटना से पूरे देश स्तब्ध हो गया है।
अहमदाबाद से लंदन जा रहा ये विमान एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन था। इस बोइंग का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ये बोइंग तकनीकी दिक्कतों के चलते सवालों के घेरे में रहा है। ये विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग भी विवादों में रही है। इसको लेकर साल 2022 में अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री मेकर रॉरी केनेडी (Rory Kennedy) ने एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। इसका नाम डाउनफॉल: द केस अगेंस्ट बोइंग (Downfall: The Case Against Boeing) है।

क्या है डॉक्यूमेंट्री की कहानी
डाउनफॉल: द केस अगेंस्ट बोइंग 2022 की एक अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसका निर्देशन रोरी कैनेडी ने किया है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग के इतिहास की उन घटनाओं को दुनिया के सामने पेश करती है। जिनके कारण कम समय में दो 737 MAX विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस फिल्म में हादसे के बाद जो जांच हुई थी, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया था। ये डॉक्यूमेंट्री दो बोइंग 737 मैक्स विमानों की दुर्घटनाओं की जांच करती है। जिसमें विमान में सवार 346 लोगों की जान चली गई थी। साथ ये भी दिखाया गया है कि कैसे बोइंग अपने यात्रियों की सुरक्षा से ज़्यादा फाइनेंशियल मुनाफे के बारे में चिंतित थी।
सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुई थी स्क्रीनिंग
रॉरी ने इस डॉक्यूमेंट्री में उपयुक्त लोगों के इंटरव्यू और आर्काइव फुटेज भी दिखाए गए हैं। साथ ही डॉक्यूमेंट्री बोइंग कंपनी के पूंजीकरण की भी आलोचना करती है। फिल्म में इंटरव्यू देने वालों का कहना है कि बोइंग ने अपनी कॉम्पटीटर कंपनी एयरबस को हराना चाहती थी। इस वजह से बोइंग ने 737 MAX के भीतर कॉम्पोनेंट की विफलता की अनदेखी की। ये नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री के रूप में 18 फरवरी को रिलीज़ किया गया। इसके पहले डॉक्यूमेंट्री डाउनफॉल का प्रीमियर 21 जनवरी 2022 को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में एक वर्चुअल स्क्रीनिंग में किया गया था। अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।
अब तक इतनी बार हो चुका है हादसा
1001 crash.com वेबसाइट के मुताबित विमान निर्माता कंपनी Boeing की अब तक 500 से अधिक विमान क्रैश हो चुकी है। जिसमें 5 हजार से ज्यादा यात्री मारे जा चुके हैं। वहीं वेबसाइट के मुताबिक साल 2000 के बाद पिछले 25 सालों में 106 Boeing कंपनी के विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
एयरोस्पेस की अग्रणी कंपनी है Boeing
Boeing (बोइंग) एक अमेरिकी एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनियों में शुमार किया जाता है। इसकी स्थापना 15 जुलाई 1916 को विलियम ई. बोइंग ने की थी। वर्तमान में इसका मुख्यालय वर्जीनिया राज्य के अर्लिंग्टन शहर में स्थित है। यह कंपनी वाणिज्यिक विमान, सैन्य विमान, हेलिकॉप्टर, सैटेलाइट, मिसाइल और अंतरिक्ष यान जैसे उन्नत तकनीकी उत्पादों का निर्माण करती है। साल 2024 तक बोइंग में लगभग 1,40,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। अपनी वैश्विक उपस्थिति और तकनीकी दक्षता के कारण बोइंग न केवल वाणिज्यिक उड़ानों में बल्कि रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भी एक प्रमुख नाम बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications