जाने-माने फिल्म निर्माता अविनाश दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया
क्राइम ब्रांच डीसीपी चैतन्य मांदिक ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म डायरेक्टर अविनाश दास को हिरासत में लिया गया है।
मुंबई, 19 जुलाई: अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने फिल्म निर्माता अविनाश दास को हिरासत में लिया है। ये जानकारी क्राइम ब्रांच डीसीपी चैतन्य मांदिक ने दी। अविनाश पर सोशल मीडिया पर विवादित तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप हैं। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के असिस्टेंट कमिश्नर डीपी चूड़ास्मा ने कहा कि हमने अविनाश दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है। इसके साथ ही उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हमारी टीम अहमदाबाद लेकर आ रही है।

बताते चलें कि अविनाश दास के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। इसके अलावा फिल्म निर्माता पर राष्ट्र ध्वज का अपमान करने का भी मामला दर्ज है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के असिस्टेंट कमिश्नर डीपी चूड़ास्मा ने कहा कि हमने अविनाश दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है। इसके साथ ही उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हमारी टीम अहमदाबाद लेकर आ रही है।
बताते चलें कि डायरेक्टर अविनाश दास के खिलाफ सेक्शन 469 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा आईटी एक्ट और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को लेकर भी उनपर एक केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications