क्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना संग इस शख्स का चल रहा है 'अफेयर'? अमिताभ बच्चन से जुड़ा है मामला, जानें सच्चाई
Suhana Khan and Agastya Nanda: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वहीं इस फिल्म में सुहाना खान के साथ बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। अगस्त नंदा भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिलहाल अगस्त्य अपना जन्मदिन सुहाना खान के साथ मनाते नजर आए हैं जिसके बाद से लोगों के बीच उन दोनों को लेकर चर्चा होने लगी है।
अगस्त्य नंदा और सुहाना खान की जोड़ी
आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं। वह फिल्म 'द आर्चीज' में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी। इन सबके बीच अगस्त्य नंदा ने आज यानी 23 नवंबर को अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वहीं अगस्त्य के इस स्पेशल डे पर उनके साथ सुहाना खान नजर आ रही हैं।

अगस्त्य के साथ सुहाना की नजदीकियां
अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नवेली नंदा और मां श्वेता बच्चन ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। वहीं अगस्त्य अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। अगस्त्य के बर्थडे सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों के रिलेशन को लेकर तरह तरह के सवाल भी कर रहे हैं।
अगस्त्य नंदा को बहन नव्या ने किया बर्थडे विश
वहीं अगस्त्य के बर्थडे पर उनकी बहन नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में भाई-बहन कैमरे के सामने पोज देते हुए और गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नव्या ने भाई के लिए कैप्शन में लिखा है- हमारे मॉर्निंग अलार्म, पार्ट टाइम थेरेपिस्ट, फुल टाइम इरिटेंट और शहर के सबसे नए हीरो को बर्थडे की शुभकामनाएं। हर साल आपका हो लेकिन स्पेशली ये साल आपका हो जूनियर।
मां श्वेता बच्चन ने अगस्त्य को ऐसे किया विश
अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही श्वेता ने कैप्शन में लिखा है- 23-23-23 की शुभकामनाएं बेटा। आपका ब्रेव हार्ट आपको बेस्ट एडवेंचर्स पर ले जाए। आप कभी न भूलें कि आप कितने प्यारे और कीमती हैं।
अगस्त्य ने सुहाना के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
दूसरी तरफ अगस्त्य नंदा ने अपना बर्थडे रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान और मिहिर आहूजा के साथ सेलिब्रेट किया है। मिहिर ने अपने इंस्टाग्राम पर अगस्त्य नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियो में अगस्त्य नंदा अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही सुहाना खान भी खड़ी हुई हैं। वहीं अगस्त्य और सुहाना ने ब्लैक में ट्विनिंग करते हुए आउटफिट्स पहन रखा था।












Click it and Unblock the Notifications