'एनिमल' देखकर बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर ने बेटे से कही ऐसी बात, बोलीं- ऐसी फिल्में मत किया कर क्योंकि......
Animal Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूममचाने में लगी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होने के 6 दिनों के अंदर ही 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। लोग रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग के साथ साथ मूवी में नेगेटिव किरदार निभा रहे बॉबी देओल के भी जमकर तारीफ कर रहे हें। दर्शकों को रणबीर कपूर और बॉबी देओल दोनों का खूंखार लुक काफी पसंद आ रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि जब उनकी मां ने फिल्म 'एनिमल' देखी को उनका कैसा रिएक्शन था।
बॉबी देओल की मां ने दिया ऐसा रिएक्शन
आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल के जानदार रोल की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में गूंगे विलेन का किरदार निभाने के बावजूद बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर दिया है। फिल्म में बॉबी देओल का रोल बेहद छोटा है लेकिन उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली हैं। इन सबके बीच पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने खुलासा किया है कि उनकी मां प्रकाश कौर ने जब ये फिल्म देखी तो उनका कैसा रिएक्शन था।

बॉबी देओल की मां ने कहा था- ऐसा मत किया कर
बॉबी देओल ने बताया कि फिल्म में उनका डेथ सीन देखकर उनकी मां ने उनसे कहा था ऐसी फिल्में मत किया कर मुझसे ऐसा देखा नहीं जाता है। इस पर बॉबी देओल ने अपनी मां को समझाया था कि वो फिल्म का सीन है और उन्हें असल जिंदगी में कुछ नहीं हुआ है। वो उनके सामने बिल्कुल ठीक खड़े हैं। बॉबी देओल ने आगे कहा- एनिमल में मेरी परफॉर्मेंस देखर मां भी बहुत खुश हैं। मां ने कहा है कि उनकी सारी सहेलियां मुझसे मिलना चाहती हैं।
'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती नजर आ रही है। ये फिल्म गत 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और ऐसे में इस फिल्म 6 दिनों के अंदिर ही 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
फिल्म अब 400 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है।
वर्ल्डवाइड कमाए 500 करोड़ रुपए
वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म ने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी अहम रोल निभाया है। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications