NTR Jr जल्द शुरू करेंगे नई फिल्मों की शूटिंग, प्रशांत नील की 'ड्रैगन' पर आया बड़ा अपडेट
Devra 2 Update: जूनियर NTR ने फिल्म वॉर 2 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फैंस इसके लिए काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म YRF के बैनर तले 14 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर रही है।
ऐसे में एक इंडस्ट्री सोर्स ने जानकारी दी है कि "फिल्म वॉर 2 के बाद जूनियर NTR अपनी अगली प्रशांत नील के साथ की जाने वाली फिल्म और फिर देवरा 2 पर काम करना शुरू करेंगे, जैसा कि होना था। ऐसे में इस प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। टीम तैयारियों में जुट चुकी है और काम की शुरुआत हो चुकी है।"

पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थी कि NTR ने YRF के साथ वॉर फ्रेंचाइज़ी के अलावा मल्टी-फिल्म डील साइन की है, और इसमें से एक सोलो फिल्म भी है। ऐसे में अब यह नई रिपोर्ट्स सामने आईं हैं कि NTR ने अपने पहले के कमिटमेंट्स की वजह से इन्हें नए प्रोजेक्ट्स को थोड़े समय के लिए टाल दिया है।
हालांकि, NTR की प्लानिंग शुरू से ही यही थी कि वह वॉर 2 के बाद पहले प्रशांत नील की फिल्म करेंगे और उसके बाद देवरा 2 पर काम शुरू करेंगे। इस तरह से यह कोई नई बात नहीं है। ऐसे में यह साफ है कि इन दोनों फिल्मों की वजह से YRF का प्रोजेक्ट किसी तरह की देरी का शिकार नहीं हुआ है।
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि प्रशांत नील की NTR के साथ बनने वाली फिल्म का टेंटेटिव टाइटल फिलहाल ड्रैगन रखा गया है। जबकि, देवरा की बात करें तो यह फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें NTR के साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications