Lock Upp: फिनाले खत्म होते ही पूरी टीम ने की जमकर पार्टी, हॉट अंदाज में दिखीं कंगना
लॉक अप' के विनर मुनव्वर फारुकी की घोषणा होने के बाद एकता कपूर ने एक सक्सेस पार्टी रखी। जिसमें पहले सीजन और टीवी जगत के सितारे शामिल हुए।
मुंबई, 9 मई: लॉक अप' के विनर मुनव्वर फारुकी की घोषणा होने के बाद एकता कपूर ने एक सक्सेस पार्टी रखी। जिसमें पहले सीजन और टीवी जगत के सितारे शामिल हुए। पार्टी के दौरान होस्ट कंगना रनौत का स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आया। इसके अलावा सभी सितारों ने पार्टी में खूब मस्ती की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।

लॉक अप की सक्सेस पार्टी का आयोजन
लॉकअप शो का लगभग 70 दिनों का लंबा सफर रहा जिसका शनिवार यानी 7 मई को अंत हो चुका है। मुनव्वर फारुकी के विजेता घोषित होने के बाद एकता कपूर ने मुंबई में एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। जिसमें टीवी जगत और पहले सीजन के सभी सितारे शामिल हुए। इस दौरान सभी सेलेब्स बेहतरीन लुक्स में नजर आए।

कंगना ने एकता को बताया 'बेस्ट बॉस'
इस सक्सेस पार्टी में सभी सितारों ने खूब मस्ती की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गई। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की। जिसमें करण कुंद्रा, सारा खान, मंदाना करीमी, आज़मा फलाह, शिवम शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और पूनम पांडे शामिल थे। इसके साथ ही कंगना ने दूसरी तस्वीर एकता कपूर के साथ साझा की जिसमें उन्हें 'बेस्ट बॉस' बताया।

पार्टी में पहुंचे ये सितारे
पार्टी के दौरान विजेता मुनव्वर फारुकी ने सादगी वाला आउटफिट पहना था। पार्टी में सायशा शिंदे, अंजलि अरोड़ा, जीशान खान और अन्य प्रतियोगी मौजूद थे। जेलर करण कुंद्रा अपनी प्रेमिका तेजस्वी प्रकाश के साथ पहुंचे। साथ ही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंचीं। जबकि अनीता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ पहुंची। इसके अलावा और भी कईं सितारे इस पार्टी में शामिल हुए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications