'वॉर 2' की असफलता के बाद अयान मुखर्जी ने लिया बड़ा फैसला, दोस्त रणबीर कपूर की 'धूम 4' से खींचे हांथ
Ayan Mukerji: बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फैंटेसी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' पर पूरी तरह से फोकस कर रहे हैं। पहले ऐसी अटकलें थीं कि अयान यशराज फिल्म्स के लोकप्रिय स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'धूम 4' का निर्देशन भी कर सकते हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, 'वॉर 2' के अनुभव ने अयान मुखर्जी के करियर की दिशा बदल दी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिश्रित प्रतिक्रिया मिली, और इसके बावजूद कि इसमें ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, और दक्षिण के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जैसे सितारे थे, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

एक करीबी सूत्र ने बताया, "अयान को लगता है कि 'वॉर 2' और 'धूम 4' जैसी फिल्में उनके निर्देशन की शैली से मेल नहीं खातीं। उनका असली हुनर भावनात्मक कहानियों, रोमांस और ड्रामा में है, जहां वह अपनी क्रिएटीविटी को पूरी तरह उभार सकते हैं।"
क्रिएटिव लिबर्टी बना कारण
बताया जा रहा है कि 'वॉर 2' के निर्माण के दौरान अयान मुखर्जी को स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले में अधिक हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी गई थी, क्योंकि फिल्म की पटकथा श्रीधर राघवन ने पहले से तैयार की थी। यही कारण था कि अयान की क्रिएटिव फ्रीडम प्रभावित हुई और वह इस शैली से खुद को जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर पाए।
'ब्रह्मास्त्र 2' में फिर से दिखेगा अयान का विज़न
अब अयान पूरी तरह से 'ब्रह्मास्त्र ट्रिलॉजी' के दूसरे भाग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फैंटेसी यूनिवर्स की पहली फिल्म ने जहां दर्शकों को एक नई सिनेमाई दुनिया दिखाई थी, वहीं अब प्रशंसकों को उम्मीद है कि दूसरा भाग और भी भव्य और दमदार होगा। हालांकि बीते दिनों ऐसी खबरें आईं थी कि भारी भरकम बजट के कारण मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र 2 को अभी होल्ड पर रख रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि वॉर 2 की फेलियर के बाद अयान अब किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हतैं।












Click it and Unblock the Notifications