'सैयारा' के बाद बॉक्स ऑफिस पर 'महावतार नरसिम्हा' का धमाल, कमाई में आया 400% का उछाल

क्लीम प्रोडक्शंस की महावतार नरसिम्हा इतिहास रच रही है। इस फिल्म को देखने दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों में पहुंच रहा है। जैसे-जैसे लोगों का प्यार बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे फिल्म की कमाई भी तेजी से बढ़ रही है। रिलीज़ के पहले दिन यानी शुक्रवार से लेकर रविवार तक के पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में 400% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

महावतार नरसिम्हा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि ये 2025 की एक और सरप्राइज हिट बनकर उभरी है। शुक्रवार को इसने ₹1.35 करोड़ की ओपनिंग ली, फिर शनिवार को 150% की बढ़त के साथ ₹3.25 करोड़ कमाए, और रविवार को इसमें फिर 110% की छलांग लगाते हुए ₹6.50 करोड़ से ₹7.00 करोड़ की कमाई की। हिंदी में महज 3 दिनों में महावतार नरसिम्हा का कुल कलेक्शन अब ₹11.35 करोड़ पहुंच गया है, और ये फिल्म उत्तर भारत में लंबी थिएट्रिकल दौड़ के लिए तैयार दिख रही है।

Mahavatara Narasimha

महावतार नरसिम्हा की ज़बरदस्त बढ़त की वजह से पब्लिक डिमांड बढ़ गई है, और इसी वजह से इसके शोज़ की संख्या भी बढ़ा दी गई। शुक्रवार को फिल्म हिंदी में 800 शोज़ के साथ रिलीज़ हुई थी, शनिवार को ये बढ़कर 1,100 हो गए और रविवार को ये आंकड़ा 2,000 शोज़ तक पहुंच गया। खास बात ये है कि महावतार नरसिम्हा 2005 में आई हनुमान के बाद पहली ऐसी ऐनिमेटेड फिल्म बन गई है जिसे हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता मिली है और ये शायद पहली ऐनिमेटेड सुपरहिट फिल्म भी बन सकती है।

महावतार नरसिम्हा ने दर्शकों, खासकर बच्चों के दिलों में खास जगह बना ली है, जो आमतौर पर विदेशी कार्टून फिल्मों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन इस फिल्म की पौराणिक कहानी ने मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों तक पूरे परिवार को छू लिया है। होम्बले फिल्म्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म ने शुक्रवार से रविवार तक कमाई में 400% की जोरदार बढ़त देखी, जो आज के समय में बहुत कम देखने मिलता है।

ये सफलता हिंदी मार्केट में होम्बले फिल्म्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी वो KGF, KGF 2, सलार और कंतारा जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं। अब जब इस साल के आखिर में कंतारा: चैप्टर 1 आने वाली है, तो ये साफ है कि उनका सफर लगातार तरक्की की ओर बढ़ रहा है।

थिएटर एक बार फिर से गुलजार हो गए हैं, और लोग हर हफ्ते फिल्मों को देखने वापस लौट रहे हैं, जैसे कोरोना से पहले का दौर लौट आया हो। खास बात ये है कि महावतार नरसिम्हा की सोमवार की कमाई उसके शुक्रवार से ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो ये दिखाता है कि लोगों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। सिर्फ तीन दिनों में ये फिल्म हिट बन चुकी है, और अब धीरे-धीरे सुपरहिट की ओर बढ़ रही है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ये फिल्म जल्द ही ब्लॉकबस्टर बन सकती है। वीकेंड की कमाई ने तो इसे पहले से ही एक 'एपिक ब्लॉकबस्टर' बनने की ओर बढ़ा दिया है।

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+