मनोज कुमार के बाद अब 48 साल के इस फेमस एक्टर की मौत, क्यों परेशान थे अभिनेता? क्या हुआ उनके साथ?
Lalit Manchanda Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले ही हिंदी फिल्म के लिजेंड्री एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का निधन हुआ था और अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ललित मनचंदा की मौत हो गई है।
ललित मनचंदा का भाई के घर पर निधन
खबर है कि ललित मनचंदा का गत 21 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित उनके भाई के घर पर निधन हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर ने सुसाइड किया है। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 48 की उम्र में ही एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

48 साल के एक्टर का मेरठ में हुआ निधन
-आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर ललित मनचंदा टीवी के फेमस 'इंडिया मोस्ट वांटेड' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे शोज में नजर आते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर ललित मनचंदा ने गत 21 अप्रैल 2025 (सोमवार) को मेरठ स्थित अपने भाई घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।
-वहीं ललित मनचंदा के परिवारवालों ने पुलिस को बताया है कि एक्टर अपने कमरे में सोने गए थे और सोमवार सुबह जब वह बाहर नहीं आए तो सबको चिंता होने लगी। इसके बाद जब परिवार वाले उनके कमरे में गए, तो वह कमरे के पंखे से लटके हुए मिले थे।
-फिर परिवार वालों से पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। खबर है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस परिजनों को सौंप दिया गया था और आज यानी 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को एक्टर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
आर्थिक तंगी से परेशान थे ललित मनचंदा
-आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर ललित मनचंदा टीवी शोज के साथ साथ कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम कर चुके हैं। वह कुछ समय पहले ही मुंबई से मेरठ आए थे और वहां अपने भाई के घर पर रह रहे थे।
-पुलिस के अनुसार एक्टर ललित मनचंदा की आर्थिक हालत काफी खराब चल रही थी और यही कारण था कि वह मुंबई छोड़कर मेरठ आ गए थे।
मानसिक तनाव से गुजर रहे थे एक्टर
पुलिस ने बताया है कि ललित मनचंदा पैसों की तंगी के चलते काफी परेशान रह रहे थे। उनके पास कोई काम नहीं था। उन्हें शोज में काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। 10 साल तक मुंबई में रहकर काम करने बाद वह 6 महीने पहले ही मेरठ शिफ्ट हुए थे, जहां पर उन्होंने अपनी जान दे दी।












Click it and Unblock the Notifications