अब आमिर खान के बाद शाहरुख खान की हो रही चर्चा, सोशल मीडिया पर छाया ‘पठान’ का जादू

4 साल बाद बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान आखिरकार बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में किंग खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

मुंबई, 14 अगस्त: इन दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार सोशल मीडिया फिल्म रिलीज होने के बावजूद बायकॉट करने की मांग की जा रही है। उधर दूसरी तरफ कैमियो में नजर आए शाहरुख खान भी विवादों में घिर गए जिसके बाद उनकी फिल्म पठान को लेकर बायकॉट की मांग होने लगी। लेकिन इस बीच शाहरुख खान के फैंस ने उनका खुलकर सपोर्ट किया।

शाहरुख के सपोर्ट में उतरे फैंस

शाहरुख के सपोर्ट में उतरे फैंस

हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें शाहरुख खान का 2 मिनट कैमियो सीन था। हालांकि किंग खान ने उस सीन से फैंस की खूब वाहवाही बटोरी थी। तो वहीं, कुछ फैंस ने उनकी अपकमिंग फिल्म पठान को बायकॉट करने की मांग की। इस बीच अब शाहरुख खान के फैंस उनके सपोर्ट पर उतरे और उनकी फिल्म पठान का जमकर प्रमोशन किया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही पठान

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही पठान

2018 में आई फिल्म 'ज़ीरो' की रिलीज़ के बाद बड़े पर्दे से शाहरुख खान कई समय तक दूर रहे। जिसके बाद वह अब एक बॉस की तरह 2023 में आने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड में चल रहे हालात को देखते हुए, जहां बड़ी फिल्मों का 'बहिष्कार' किया जा रहा है या दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, शाहरुख खान के फैंस ने अभिनेता की वापसी का समर्थन करने के लिए ट्विटर पर #PathaanFirstDayFirstShow को ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। इस हैशटैग पर अब तक हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा , 'पठान बॉलीवुड को ऊपर उठाएगा। #PathaanFirstDayFirstShow।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "वे जानते हैं कि वह कर सकता है, वे जानते हैं कि वह क्या कर सकती है, फिर भी वे उन्हें रोक नहीं पाएंगे। अपने दोस्तों के साथ #PathaanFirstDayFirstShow देखेंगे। जल्द ही मिलते हैं पठान जरूर देखें।" एक अन्य यूजर ने फुल सपोर्ट करते हुए लिखा, अगर मैं प्रार्थना कर सकता हूं, तो मैं मरने से पहले #PathaanFirstDayFirstShow #Jawan #Dunki को सिनेमाघरों में देखना चाहता हूं और मैं चाहता हूं कि #ShahRukhKhan सर हासिल करें। सबसे बड़ी सफलता। #SRK सर इसके हकदार हैं और उनके प्रशंसक भी।"

कैमियो में नजर आए शाहरुख खान

2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में शाहरुख खान को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद 4 साल तक बड़े पर्दे से दूर रहे। लेकिन इस गैप के बाद अब शाहरुख खान इस साल लगातार कैमियो कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा से पहले उन्होंने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री में कैमियो किया। अब फैंस को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म पठान

इस दिन रिलीज होगी फिल्म पठान

सिद्धार्थ आनन्द के निर्देशन में बनी फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान एक जासूस के अवतार में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+