Emergency: इंदिरा के बाद इस राजनेता का किरदार निभाना चाहती हैं कंगना रनौत, जानिए कौन हैं वो सियासी दिग्गज

Kangana Ranaut: हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर इन दिनों अच्छी खासी सुर्खियों बटोर रही हैं। हालांकि, कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड ने अभी तक सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है।

वहीं, सिख समुदाय ने इस फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही, इस फिल्म के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। इस बीच, कंगना रनौत का एक बयान सामने आया है।

Kangana Ranaut

बयान में कंगना ने कहा है कि वह बड़े पर्दे पर राजनीतिक नेताओं की भूमिका निभाना बंद नहीं करेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी कंगना ने थलाइवी में जयललिता का किरदार निभाया था और अब वह इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक और राजनीतिक नेता की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा, वह बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती की भूमिका निभाना चाहती हैं।

कंगना रनौत ने हाल ही में रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में पहुंचीं। इस दौरान जब कंगना से पूछा गया कि वो अब बड़े पर्दे पर किस राजनीतिक नेता का किरदार निभाना चाहेंगी। इस सवाल के साथ दो विकल्प थे ममता बनर्जी या मायावती?

इस सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने कहा, 'कलाकार के लिए कुछ मुश्किल नहीं है लेकिन मुझे लगता है मायावती जी जो हैं, एक नेता के रूप में, मैं उनका किरदार निभाना पसंद करूंगी।'

मुझे मिला इंदिरा और जयललिता का आशीर्वाद: कंगना
कंगना रनौत ने आगे कहा, 'मुझे लगता है मुझे इन दोनों दिवंगत (इंदिरा गांधी और जयललिता) राजनीतिक नेताओं का आशीर्वाद मिला है। मैंने हमेशा सोचा कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी कितनों ने बनाने की कोशिश की। लेकिन वो चाहती थीं कि मैं बनाऊं।'

मुझे कभी इच्छा नहीं थी कि मैं इंदिरा गांधी बनूं
कंगना ने आगे कहा कि जयललिता ने चाहा कि कंगना करे, मुझे लगता है कि इंदिरा गांधी भी यही चाहती थीं कि मैं उनका रोल प्ले करूं। मुझे कभी इच्छा नहीं थी कि मैं इंदिरा गांधी बनूं। ऐसा लगा कि मुझे मजबूर किया गया हो यह रोल प्ले करने के लिए।

इमरजेंसी फिल्म का कंगना ने निर्देश भी किया
कंगना न केवल 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। कंगना के अलावा, इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+