बेटी की मौत के बाद पापा विजय एंटनी ने कही दिल की बात, छलका एक्टर का दर्द, बोले- 'मैं भी उसके साथ मर गया हूं'
Vijay Antony: तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और म्यूजिक कम्पोजर विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी मीरा एंटनी ने गत 19 सितंबर को सुसाइड कर लिया था। इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गत19 सितंबर 2023 के तड़के 3 बजे के करीब विजय एंटनी को बेटी मीरा ने सुसाइड किया था। इस घटना के बारे में पता चलते ही मीरा के परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं अब पिता विजय एंटनी ने अपनी बेटी की मौत के बाद पहली बार लोगों से खुलकर बात की है।
विजय एंटनी ने किया बेटी को याद
आपको बता दें कि 16 साल की उम्र में मीरा एंटनी ने ससाइड जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में पिता विजय एंटनी ने अपनी बेटी की मौत के बाद पहली बार इस विषय पर खुलकर बात की है। उन्होंने गत 21 सितंबर 2023 को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दिवंगत बेटी के लिए विजय ने लिखा भावुक पोस्ट
एक्टर विजय एंटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तमिल में एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी को खोने को लेकर अपने दिल का हाल लोगों को बताया है। इस इमोशनल पोस्ट को शेयर करते हुए विजय एंटनी ने कैप्शन में लिखा है- तुम हमारा हिस्सा हो, तुम्हारें पास मजबूत दिल है और हम उसका दर्द समझ सकते हैं, लव यू ऑलवेज। विजय एंटनी ने पोस्ट में लिखा है- मेरे प्यारे लोगों, मेरी बेटी मीरा एक प्यारी और बहादुर लड़की है। वह अब एक बेहतर और शांत जगह पर है जहां जाति, पंथ, पैसा, जलन, दर्द, गरीबी और दुश्मनी नहीं है।
विजय ने लिखा- मैं उसके साथ मर गया हूं
विजय एंटनी ने लिखा है- वह अभी भी मुझसे बात कर रही है। मैं उसके साथ मर गया हूं। मैंने अब उसके साथ वक्त बिताना शुरू कर दिया है। मैं अब उसकी तरफ से अच्छे काम करूंगा और वह उन्हें शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिल एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की बेटी मीरा के सुसाइड की खबर से हर कोई हैरान है।
डिप्रेशन से जूझ रही थी मीरा
खबर है कि 16 साल की मीरा ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। विजय एंटनी ने बतया है कि उनकी बेटी अपने स्कूल की बेस्ट परफॉर्मर थीं।












Click it and Unblock the Notifications