अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ऐसी तस्वीर, इस शख्स को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान ने कुछ दिनों पहले ही मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। वहीं एक्स पति अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद से ही मलाइका अरोड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस शादी के बाद से हर कोई ये जानना चाहता है कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करने वाली हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर
ऐसे में इन दिनों मनाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर कर रही हैं, वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जा रहा है। इसी बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे अरहान खान के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जो क्रिसमस के दिन की लग रही है।

मलाइका ने बेटे को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
वायरल हो रहे फोटो में अरहान खान एक बड़ी सी सैंटा कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मां-बेटे का खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अब जब ये साल खत्म होने वाला है... मेरे फॉरएवर .. मेरा बेबी, मेरा बेस्टफ्रेंड और मेरा सपोर्ट सिस्टम मेरे बेटा....। मलाइका के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
दूसरी शादी को लेकर मलाइका ने कही ये बात
आपको बता दें कि हाल ही में टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो में फराह खान ने मलाइका से पूछा था कि साल 2024 मे क्या वह एक सिंगल पैरेंट और एक्ट्रेस से डबल पैरेंट एक्ट्रेस बन जाएंगी? इसके जवाब में मलाइका कहती हैं- अगर कोई पूछेगा तो क्यों नहीं। अगर कोई है तो मैं 100 प्रतिशत शादी करने के लिए तैयार हूं। जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने शादी के 19 साल बाद 2017 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications