Amitabh Bachchan के बाद ये अभिनेता हो सकते हैं KBC के नए होस्ट, बिग बी के हैं बेहद करीबी
कौन बनेगा करोड़पति लंबे समय से सिर्फ अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल घूम रहा है कि बिग बी के बाद कौन इस शो को होस्ट करेगा?
Kaun Banega Crorepati बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर 2022 को अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारों ने भी उन्हें अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन कई फिल्में कर रहे हैं। साथ ही वह सबका पसंदीदा शो कौन बनेगा करोड़पति के भी होस्ट हैं।

अमिताभ बच्चन लंबे समय से कर रहे हैं केबीसी होस्ट
साल 2000 में शुरू हुए इस शो को सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। जिसके बाद इस शो सभी पसंद करने लगे। लेकिन बाद में इसे किंग शाहरुख खान ने भी होस्ट किया था। हालांकि शो फिर कुछ खास चल नहीं पाया। जिसके बाद फिर से अमिताभ बच्चन की वापसी हुई और उसके बाद से लगातार बिग बी ही शो को होस्ट कर रहे हैं।
Recommended Video

बिग बी के बाद कौन होगा अगला होस्ट?
लेकिन अब अमिताभ बच्चन की बढ़ती उम्र देख फैंस को इस बात की चिंता सताती है कि उनका पसंदीदा शो कौन बनेगा करोड़पति को आखिर बिग बी के बाद कौन होस्ट करेगा। क्योंकि अभिनेता अब इस पढ़ाव पर पहुंच चुके हैं कि वह अब शो को कभी भी अलविदा कह सकते हैं।

अमिताभ बच्चन ने दिया हिंट
मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति शो में इस बात का अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा हिंट दिया। बता दें कि शो में उनके बेटे अभिषेक बच्चन उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान बाप-बेटे की इस जोड़ी ने फैंस के साथ खूब मस्ती की। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपनी सीट की अदला-बदला कर ली। अमिताभ होस्ट की कुर्सी छोड़ कर हॉटसीट पर बैठे तो वहीं अभिषेक बच्चन होस्ट की कुर्सी पर बैठे।

बेटे अभिषेक को लेकर कही ये बात
सीट का बदलाव कर अभिषेक बच्चन को देख ऐसा लग रहा था जैसे की अमिताभ बच्चन बैठे हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन का ये इशारा काफी नहीं था। इस एपिसोड में जब अभिषेक बच्चन ने अपने पिता से पूछा कि मैं कैसा बेटा हूं पा? तो जवाब में बिग बी ने सिर्फ इतना कहा- आज आप वहां मेरी जगह बैठे हैं इस लायक बेटे हैं और कैसे बेटे हैं। अमिताभ बच्चन के इस हिंट के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन शो को होस्ट कर सकते हैं।

मेकर्स के लिए भी बड़ी चुनौती
अमिताभ बच्चन के फैंस तो यही चाहते हैं कि वह हमेशा इस होस्ट की कुर्सी पर बैठें और शो को इसी एनर्जी के साथ होस्ट करें। लेकिन, एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब इस सीट पर उनकी जगह कोई और लेगा। ऐसे में ये फैसला लेना शो मेकर्स के लिए भी एक बड़ी चुनौती है कि आखिर उनकी जगह किसे होस्ट चुना जाए। अब देखना होगा कि क्या आने वाले दिनों में अभिषेक बच्चन अपने पिता की जगह लेंगे?












Click it and Unblock the Notifications