32 साल बाद कश्मीर के थिएटरों के बाहर दिखा HouseFull बोर्ड, शाहरुख खान की 'पठान' ने किया ऐसा कमाल

Pathaan In Kashmir: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के चलते कश्मीर घाटी के लोगों ने जनवरी के महीने में ही दीवाली मनाई है। 32 साल बाद कश्मीर घाटी के सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड टंगे नजर आए हैं।

pathaan movie

Pathaan In Kashmir: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने कोरोना काल के बाद थिएटरों पर जो कमाल कर दिखाया है उसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। गत 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 2 सुपरहिट फिल्मों 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' को मात देकर सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनने का टाइटल अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने पहले ही दिन देशभर में करीब 55 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। वहीं विदेश में भी शाहरुख खान का डंका बज रहा है। फिल्म 'पठान' ने देश में कई जगहों पर हाउसफुल के बोर्ड भी टंगवा दिए हैं। कई थिएटरों में ऑनलाइन टिकट्स उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है फिल्म 'पठान' ने कश्मीर घाटी के सिनेमाघरों में भी दिवाली का माहौल बना दिया है। खबर है कि 32 साल बाद कश्मीर घाटी के थिएटरों के बाहर हाउसफुल का बोर्ड दिखाई दिया है।

'पठान' देख कश्मीर में मनाई गई दिवाली

'पठान' देख कश्मीर में मनाई गई दिवाली

आपको बता दे कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के चलते कश्मीर घाटी के लोगों ने जनवरी के महीने में ही दीवाली मनाई है। दरअसल 32 साल बाद कश्मीर घाटी के सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड टंगे नजर आए हैं। ऐसे में कश्मीर में शाहरुख खान का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म 'पठान' को कश्मीर घाटी के लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था।

सिनेमाघरों के बाहर दिखा हाउसफुल बोर्ड

फिल्म 'पठान' के रिलीज होते ही भारी संख्या में लोग इसे देखने के लिए थिएटरों में पहुंच रहे हैं। कश्मीर में भी शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म 'पठान' देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां सारे थिएटर हाउसफुल हो गए हैं। कश्मीर घाटी में ऐसा हाउसफुल नजारा 32 साल बाद दिखाई दिया है। ऐसे में ये साफ पता चल रहा है कि लोग शाहरुख खान की फिल्मों के दीवाने हैं।

शाहरुख खान की हो रही है जमकर तारीफ

शाहरुख खान की हो रही है जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें एक थिएटर के बाहर दो फैंस खड़े हैं और साथ में हाउसफुल का बोर्ड लगा है। आपको बता दें कि कश्मीर में रहने वाले शाहरुख खान के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वह शाहरुख खान को सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद दे रहे हैं क्योंकि उनकी बदौलत ही इस घाटी में मनोरंजन और फिल्मों की रौनक लौटी है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दर्शक थिएटरों में 'पठान' को देख सीटियां बजाते और नाचते नजर आ रहे हैं।

लद्दाख में भी 'पठान' का जलवा

लद्दाख में भी 'पठान' का जलवा

वहीं फिल्म 'पठान' को लद्दाख के लेह में एक ट्रैवलिंग सिनेमाघर, पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स में भी दिखाया जा रहा है। इस सिनेमाघर को दुनिया का सबसे ऊंचा मोबाइल थिएटर कहा जाता है। करीब 11,562 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस सिनेमाघर में हर दिन 'पठान' के चार शो दिखाए जा रहे हैं। इस सिनेमाघर की शुरुआत साल 2021 में ही हुई थी।

100 से अधिक देशों में रिलीज हुई 'पठान'

100 से अधिक देशों में रिलीज हुई 'पठान'

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। ये फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड 8,000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। इनमें से 2,500 विदेश में और भारत में 5,500 स्क्रीन्स हैं। इस फिल्म के पहले दिन के पहले शो के बाद करीब 300 शोज और बढ़ाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+