ललित मोदी से अफेयर के मामले में सुष्मिता सेन ने अब कही ये बड़ी बात, पोस्ट शेयर कर बताई हालत
ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच अब सुष्मिता सेन ने एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसको देख उनके फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
मुंबई,

सुष्मिता ने दिया लोगों को ये जवाब
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ने और ट्रोलिंग के बीच उन्होंने एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताने की कोशिश की है कि वह अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं और उन्हें किसी भी बात की चिंता नहीं है।
शेयर की हैप्पी सेल्फी
सुष्मिता सेन ने मुस्कुराते हुए अपनी एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट फैंस के नाम लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस पर प्यार लुटाने की कोशिश की है, जिन्होंने इतना कुछ होने के बाद भी उनका साथ नहीं छोड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सेल्फी में सुष्मिता सेन ने ब्लू कलर का टॉप पहना हुआ है और वह मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। इसके अलावा अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सनग्लासेस लगाए हैं और वह कार में बैठी हैं।

ऐसे शेयर किया हैप्पी रिमांइडर
इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है- #gentlehappyreminder आप सभी से बहुत प्यार करती हूं. #duggadugga #yourstruly. सुषिम्ता सेन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार
सुष्मिता सेन के पोस्ट शेयर करते ही फैंस उस पर प्यार बरसाने लगे हैं। अपने फैंस का ये प्यार देख कर सुष्मिता काफी खुश नजर आ रही हैं। सुष्मिता के इस पोस्ट पर उनकी बेटी रेने ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं... बात खत्म हो गई। वहीं एक फैन ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- शुक्रिया आप मेरी प्रेरणा हैं, लव यू मैम। आपको ढेर सारा प्यार।

सेलेब्स ने दिया सुष्मिता का साथ
आपको बता दें कि ललित मोदी के साथ रिश्ते को लेकर जब सुष्मिता सेन को लोगों ने टारगेट करना शुरू कर दिया था तो कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एक्ट्रेस के लिए पोस्ट कर उनका हौसला बढ़ाया। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, रणवीर सिंह का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications