'मुझे अब इन सबसे फर्क...' आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या संग हुए ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, 2 साल किया डेट

Aditya Roy Kapur Ananya Panday Breakup: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टीज में देखा गया है। लेकिन बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया और ना ही इस रिश्ते दोनों ने कभी इंकार किया। लेकिन वेकेशन और पार्टीज से आए दिन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

Ananya Pandey

अनन्या पांडे संग ब्रेकअप की चर्चा के बीच आदित्य रॉय कपूर ने लाइफस्टाइल एशिया को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ में प्राइवेसी को लेकर खुलकर बात की। आदित्य ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा शांत रहा हूं. मुझे ऐसे ही पसंद है। मुझे कभी भी ऐसी जरूरत महसूस नहीं हुई कि लोग मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में सब कुछ जानें, तो शायद इसीलिए मैं सबकुछ बाहर दिखाने की बजाय अपने तक ही रखना पसंद करता हूं।'

आदित्य ने आगे कहा कि, 'मुझे ऐसा लगता है कि इसे अंदर क्यों आने दिया जाए? मुझे कुछ ऐसे कूड़े-कचरे को प्रॉसेस करने में समय क्यों बर्बाद करना पड़े जिनकी मुझे आवश्यकता नहीं है। ये मेरी मदद नहीं कर रहा है ये अब लगभग एक खेल बन गया है जहां लोग जानते हैं कि उनकी राय वहां हो सकती है और राय रखना जरूरी समझते हैं। लोगों को हर चीज के बारे में कुछ जरूर कहना है।'

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य और अनन्या पांडे इस साल मार्च में अलग हो गए थे। उनके एक करीबी सुत्र ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों आगे बढ़ चुके हैं। वहीं हाल ही में अनन्या पांडे का एक वीडियो उऩके दोस्त ओरी ने शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने अपनी आत्मा खो दी है। इस दौरान वह काफी मायूस नजर आईं। हालांकि अब तक कपल की तरफ से ब्रेकअप की पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+