स्पेन में Aditya Roy Kapur की बाहों में लिपटी दिखीं अनन्या पांडे, वायरल हुई रूमर्ड कपल की कोजी तस्वीर

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपने लव अफेयर की वजह से लगातार चर्चा में हैं। अब उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Aditya Roy Kapur And Ananya Pandey Viral Photos: बॉलीवुड के रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे डेटिंग अफवाह को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों वह स्पेन में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों की अब एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वह रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

आदित्य की बाहों में लिपटी दिखीं अनन्या
पहले आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें महज अफवाह बताई जा रही थी लेकिन लगता है अब ये अफवाह जल्द ही सच साबित होने वाली है। कुछ देर पहले जहां कपल ने स्पेन में एक ही लोकेशन पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। वहीं अब इस रूमर्ड कपल की एक रोमांटिक तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है।

Aditya Roy Kapur

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
फोटोग्राफर मानव मिगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के इस नए कपल की फोटो साझा की है। जिसमें आदित्य और अनन्या एक दूसरे की बाहों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की ट्विनिंग देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। एक्टर ने जहां ब्लू टीशर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट पहने थे। वहीं एक्ट्रेस ने ब्लू लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई थीं।

फैंस ने किया ट्रोल
इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों में दो बातें समान हैं। एक फ्लॉप करियर और एक अभिनेता होकर अभिनय करने में असमर्थता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अनन्या आदित्य के लायक नहीं है।' वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें फ्लॉप कपल बताया। एक ने तो आदित्य की एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर को ही उनके बेहतर च्वाइस बताया।

करण जौहर ने दिया था हिंट
बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते की अफवाह तब शुरू हुई थी जब करण जौहर ने अपने टॉक शो कॉफी विद करण में ये खुलासा किया था कि उन्होंने दोनों को साथ में काफी क्लोज देखा था। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य के बेस्ट फ्रेंड रणबीर कपूर ने कहा था कि एक्टर फिलहाल एक ए नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। फिलहाल कपल की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+