Adipurush Twitter Reviews: रिलीज हुई प्रभास की 'आदिपुरुष', टिकट बुक करने से पहले जानें फैंस को कैसी लगी फिल्म
फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस के रिएक्शन आने लगे हैं।
Adipurush Twitter Reactions: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने का पिछले साल से फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया और 16 जून आदिपुरुष सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म का फर्स्ट डे और फर्स्ट शो देखने के लिए फैंस धड़ाधड़ टिकट बुक कर रहे हैं।
रिलीज हुई आदिपुरुष
फिल्म 'आदिपुरुष' देखने के लिए थिएटर्स के बाहर लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है। वहीं कुछ फैंस फिल्म थिएटर जाकर देख चुके हैं। अब लगातार सोशल मीडिया पर आदिपुरुष को लेकर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इतने लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म फैंस को कितनी पसंद आई?

ट्विटर पर आने लगे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रभास की फिल्म आदिपुरुष लगातार ट्रेंड कर रही है। इन सबके बीच ट्विटर पर फैंस के रिव्यू आने लगे हैं। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "आदिपुरुष शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म के गाने और कास्ट दोनों ही अच्छे हैं। लेकिन वीएफएक्स इतने अच्छे नहीं हैं। कुल मिलाकर फिल्म ब्लॉबस्टर है।'
फैंस कर रहे फिल्म की तारीफ
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन और प्रभास ने जबरदस्त एक्टिंग की है। दोनों ने काम अच्छा किया। हालांकि वीएफएक्स कुछ सीन्स में अच्छे नहीं थे।' एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, "हमारी आने वाली जनरेशन को भारतीय परंपरा के बारे में जानने दो। परिवार के साथ आदिपुरुष थिएटर में जाकर देखें"।
आदिपुरुष की स्टार कास्ट
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म प्रभास ने भगवान राम का रोल निभाया है वहीं कृति सेनन मां सीता का किरदार निभाती हुई नजर आईं। इसके अलावा सैफ अली खान रावण बने तो सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। खैर अब देखना होगा कि ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications