Prabhas Net Worth: 215 करोड़ की संपत्ति, 65 करोड़ का है आलीशान घर, एकदम लग्जरी लाइफ जीते हैं सुपरस्टार प्रभास
साउथ सुपरस्टार प्रभास जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे। एक्टर ने तेलगु फिल्म से फिल्मी सफर शुरू किया था और आज वह करोड़ों के मालिक हैं।

Prabhas Net Worth: बाहुबली फेम एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया और आज वह सबसे महंगे एक्टर में शुमार हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि प्रभास का कितना नेटवर्थ है और वह एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं।
एक फिल्म के कितने चार्ज करते हैं प्रभास?
वैसे तो प्रभास एक फिल्म के लिए 15 से 40 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन फिल्म आदिपुरुष के लिए उन्होंने 100 करोड़ फीस चार्ज की है। ऐसे ही उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'बहुबली' के लिए मोटी रकम वसूली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने इसके लिए 40 करोड़ चार्ज किए थे। वहीं अगर एक्टर के नेटवर्थ की बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर 215 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन से भी करते हैं मोटी कमाई
तेलुगु सुपरस्टार प्रभास की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्म ही नहीं है वह एक विज्ञापन से भी मोटी कमाई कर लेते हैं। आज प्रभास सिर्फ साउथ सुपरस्टार ही नहीं बल्कि एक वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अभिनेता बन चुके हैं। उनकी भारत के साथ-साथ विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
प्रभास का आलीशान घर
प्रभास एक आलीशान घर में रहते हैं। उनका कीमती घर हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर मौजूद है। इस घर में एक्टर साल 2014 में शिफ्ट हो गए थे। इस घर की कीमत लगभग 65 करोड़ है। एक्टर के घर में हर तरह की सुख सुविधा है। इसके अलावा प्रभास को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है।
प्रभास का लग्जरी कार कलेक्शन
प्रभास के कार कलेक्शन में स्कोडा सुपर्ब, बीएमडब्ल्यू एक्स3, जगुआर एक्सजेआर, रेंज रोवर और दुनिया की सबसे मंहगी कारों में से एक रोल्य रॉय फैंटम भी शामिल है। इनमें से कुछ गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। फिलहाल प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर पहली बार फिल्म में कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications