सनातन धर्म का पूरे विश्व में बनाया मजाक' मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी तो आगबबूला हुए रामायण के 'हनुमान'
Manoj Muntashir Apology: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के बाद से काफी विवादों में रही। फिल्म के वीएफएक्स और डायलग्स की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। वहीं फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू अपने विवादित बयानों से खूब सुर्खियां बटोरी।
मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी
पिछले दिनों मनोज मुंतशिर को फिल्म के डायलॉग की वजह से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। जिसके बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी। राइटर ने अपने ट्वीट पर साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट
मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर लिखा, मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!' अब मनोज के इस ट्वीट के बाद रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
मनोज पर भड़के रामायण के हनुमान
मीडिया को दिए इंटरव्यू में विक्रम मस्ताल ने कहा कि, 'आप लोगों ने सनातन की पूरे विश्व में आपने 600 करोड़ रुपये खर्च कर बदनामी की है। आपको इतना कुछ करने के बाद जनता से पहले ही दिन माफी मांगनी चाहिए थी। आप लोग समझदार और पढ़े-लिखे होकर इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं।' बता दें कि, विक्रम मस्ताल एक एक्टर होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। एक्टर फिलहाल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications