Adipurush: खराब VFX, बेकार डायलॉग्स, फिर भी आदिपुरुष कर रही धुआंधार कमाई, किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' तमाम विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
Adipurush Box Office Collection Day 3: कृति सेनन और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म के डायलॉग्स और वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। लोग फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है।
आदिपुरुष ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
600 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म आदिपुरुष को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कमाई पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। तीसरे दिन फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यानि की वीकेंड का फिल्म को काफी फायदा हुआ है। चलिए एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं।

300 करोड़ का किया आंकड़ा पार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिपुरुष ने रविवार को 64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन दुनिया भर में 140 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर फिल्म ने शाहरुख खान की पठान को भी पीछे छोड़ दिया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस किया और इस तरह से 2 दिन में ही 240 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। अब तीसरे दिन 64 करोड़ की कमाई कर आदिपुरुष ने कुल 300 करोड़ की कमाई की। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन तमाम विवादों के बावजूद लोग फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं।
फिल्म के मुख्य किरदार
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष के अब जल्द ही डायलॉग्स बदले जाएंगे जो कि, मनोज मुंतशर ने लिखे हैं। फिल्म में कृति सेनन और प्रभास के अलावा सनी सिंह, वत्सल सेठ, देवदत्त नागे और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए। माना जा रहा है कि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications