बुर्ज खलीफा के सामने आदिल ने राखी को गिफ्ट किया करोड़ों का नेकलेस, यूजर बोले- 'जल्द इनकम टैक्स की रील भी आएगी'
हाल ही में आदिल ने राखी सावंत को एक खूबसूरत और कीमती डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया, जिसे देखकर राखी सावंत के भी होश उड़ गए।
मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के चर्चे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। जबसे एक्ट्रेस दुबई बेस्ड बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी संग रिलेशनशिप में आई हैं, तबसे राखी खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। दोनों को अकसर साथ में स्पॉट भी किया जाता है। आदिल भी समय-समय पर गर्लफ्रेंड राखी के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में आदिल ने राखी सावंत को एक खूबसूरत और कीमती डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया, जिसे देखकर राखी सावंत के भी होश उड़ गए। आदिल ने बुर्ज खलीफा के ठीक सामने खड़े होकर राखी को ये नेकलेस पहनाया। वीडियो सामने आते ही यूजर्स कंट्रोवर्सी क्वीन को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

खूब हंसाती हैं ड्रामा क्वीन
राखी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इंडस्ट्री में उन्हें काम मिल रहा है या नहीं, लेकिन एक्ट्रेस अपने ड्रामा से फैंस को हंसाने में कमी नहीं करती। एक्ट्रेस इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग खूब एन्जॉय कर रही हैं।

आदिल ने दिया शानदार गिफ्ट
हाल ही में राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर डांस कर रही हैं। इतने में आदिल भी वहां आ जाते हैं। आदिल के हाथ में राखी के लिए गिफ्ट होता है, जिसपर राखी की नजर पड़ती है।
राखी के भी उड़े होश
फिर राखी आदिल के पास से बॉक्स उठाकर खोलती हैं और उसमें डायमंड का नेकलेस देखकर राखी के भी होश उड़ जाते हैं। इसके बाद आदिल ये कीमती नेकलेस राखी को पहनाते हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट
राखी और आदिल का ये वीडियो फेमस सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

यूजर्स के फनी रिएक्शन
राखी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि अचानक ये अच्छी लगने लगी है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इसकी इनकम टैक्स की रील जल्द आने वाली है। एक ने लिखा- लड़के को लूट रही तो एक अन्य यूजर ने कहा- उसने ही आदिल को दिया होगा वापस लेने के लिए।
राखी को मिला आलीशान तोहफा
बताते चलें कि राखी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस फैंस को अपना लग्जरी घर दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी कहती हैं कि ये बहुत सुंदर है। खबरों के मुताबिक राखी को ये घर आदिल ने गिफ्ट किया है। बॉलीवुड पैप ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

आदिल संग कभी डांस, कभी रोमांस
राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। ड्रामा क्वीन कभी आदिल संग डांस करती हैं, तो कभी रोमांस। अपने अलग अंदाज से राखी फैंस का दिल जीत लेती हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि राखी और आदिल का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन राखी ने खुद मीडिया के सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

डॉक्टर बनीं राखी
राखी सावंत बीते दिनों ग्रैजुएशन कैप और गाउन पहने एक्टर अर्जुन बाजवा संग भी दिखीं। इस दौरान राखी कह रही थीं कि वे एमबीबीएस हो चुकी हैं और वे दिल के मरीजों का इलाज करेंगी। वीडियो में राखी ने ब्लैक रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस दौरान राखी के साथ अर्जुन बाजवा भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications