Adah Sharma Birthday: 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानें उनकी कमाई
Adah Sharma Birthday: अदा शर्मा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म '1920' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Adah Sharma Birthday: फिल्म 'द केरल स्टोरी' और इसकी लीड हीरोइन अदा शर्मा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। अदा शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आपको बता दें कि आज अदा शर्मा का 31वां जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं अदा शर्मा की कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'द केरल स्टोरी' के लिए एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 1 करोड़ रुपए की फीस ली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने शालिनी उन्नीकृष्णन नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अदा शर्मा ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है।
आपको बता दें कि अदा शर्मा इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म '1920' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। बॉलीवुड के अलावा अदा शर्मा ने कई तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदा शर्मा की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये से अधिक है। अदा शर्मा मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट में रहती हैं जिसकी कीमत 2 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा अदा शर्मा को महंगी गाड़ियों का भी शौक है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदा शर्मा को इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा अदा शर्मा को सोलो ट्रैवलिंग करना भी काफी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications