VIDEO: 'आखिर ऐसी ड्रेस क्यों पहनी'?, Oops Moment का शिकार होते-होते बचीं यामी

नई दिल्ली, 11 मार्च: हाल ही में एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सडे' रिलीज हुई थी, जिसने अच्छा-खासा बिजनेस किया है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म को लेकर एक पार्टी रखी गई थी, जिसमें यामी नए लुक में नजर आईं। इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन अपनी ड्रेस की वजह से वो Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं।

कार से उतरते ही सही की ड्रेस

कार से उतरते ही सही की ड्रेस

दरअसल यामी ने पार्टी के लिए फेदर ड्रेस पहनी थी। जैसे ही वो कार से उतरीं उन्हें कई पैपराजी ने फोटो लेने के लिए घेर लिया। कार से उतरते ही यामी Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं। उन्होंने वक्त रहते अपनी ड्रेस सही कर ली। वो उस ड्रेस में अनकंफर्टेबल लग रही थीं, जिस वजह से उन्हें कई बार उसे सही करना पड़ा।

लोगों ने किया ऐसा कमेंट

लोगों ने किया ऐसा कमेंट

वैसे तो यामी फेदर ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा कि ये कैसी ड्रेस है, बहुत ही अजीब लग रही है, जबकि दूसरी शख्स ने लिखा कि ये लोग ऐसे कपड़े क्यों पहनते हैं, जिन्हें बार-बार ठीक करना पड़े।

किडनैपर की भूमिका में यामी

किडनैपर की भूमिका में यामी

आपको बता दें कि डिज्नी हॉट स्टार पर यामी की फिल्म 'ए थर्सडे' रिलीज हुई थी। जिसका अच्छा प्रदर्शन रहा। ये एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें यामी 16 बच्चो को किडनैप किए रहती हैं। पूरी फिल्म की कहानी इसी के इर्दगिर्द घूमती है। यामी के साथ इस फिल्म मे डिंपल कपाड़िया, नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है।

पिछले साल की थी शादी

पिछले साल की थी शादी

पिछले साल जून में यामी शादी के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइफ बॉयफ्रेंड आदित्य धर संग सात फेरे लिए। आदित्य धर एक पॉप्युलर डायरेक्टर, राइटर और गीतकार हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाई थी और इसके लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का नैशनल अवॉर्ड मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+