Sonam Bajwa: एक्ट्रेस सोनम बाजवा के डांस मूव्स पर मचा बवाल! क्यों भड़का पंजाबी समुदाय?
Sonam Bajwa Viral Video: पंजाबी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि गोवा में हुई उनकी न्यू ईयर पार्टी का एक वीडियो है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और पंजाबी समुदाय का एक बड़ा हिस्सा एक्ट्रेस की ड्रेस और डांस मूव्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान गोवा के एक क्लब में सोनम बाजवा डांस करती नजर आईं। वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। कई यूजर्स का कहना है कि उनकी 'शॉर्ट ड्रेस' और 'डांस मूव्स' पंजाबी संस्कृति का गलत प्रतिनिधित्व करते हैं।

एक यूजर ने उन्हें 'फेल एक्ट्रेस' तक कह डाला, तो वहीं कुछ लोग पुराने दौर की दुहाई देते हुए इसे 'अश्लीलता' करार दे रहे हैं। लोगों का तर्क है कि एक पंजाबी आइकन होने के नाते उन्हें अपनी जड़ों और शालीनता का ख्याल रखना चाहिए था।
मस्जिद विवाद और गिरफ्तारी की मांग
सोनम बाजवा के लिए विवाद कोई नई बात नहीं है। इससे पहले फतेहगढ़ साहिब में एक मस्जिद के अंदर फिल्म 'पिट सियापा' की शूटिंग के दौरान उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। आरोप था कि उन्होंने मस्जिद परिसर में खाने-पीने की गुस्ताखी की, जिसके बाद पंजाब के शाही इमाम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। मामला इतना बढ़ा कि सोनम की गिरफ्तारी की मांग होने लगी और अंत में उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
धर्म परिवर्तन के आरोप और पुराने ट्वीट्स
साल 2021 में शहनाज गिल को 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' कहने पर वे चर्चा में आई थीं, लेकिन 2023 में उनके कुछ पुराने ट्वीट्स ने बवाल काट दिया। ईसाई धर्म से जुड़े इन ट्वीट्स में उन्होंने लिखा था कि वे जीसस को फॉलो करती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगे, जिस पर काफी लंबी बहस चली थी। इसके अलावा, पर्दे पर सिगरेट और शराब पीने वाले दृश्यों के कारण भी वे अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर रही हैं।
'बॉर्डर 2' से बड़ी वापसी की तैयारी
तमाम विवादों के बीच, सोनम बाजवा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी छलांग लगाने को तैयार हैं। वे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ के अपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में रिलीज हुए गाने 'संदेशे आते हैं' में उनकी झलक को काफी पसंद किया गया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसमें सनी देओल और वरुण धवन जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications