लॉकडाउन में एक्ट्रेस Sarika के पास खत्म हुए पैसे, तो ये काम करने में हुईं मजबूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका ने अपने एक्टिंग करियर से 5 साल का ब्रेक लिया था। उन्होंने खुलासे कर बताया कि, आखिर उन्हें इस दौरान किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा?

मुंबई, 10 मई: कमल हासन की एक्स वाइफ और श्रुति हासन की मां सारिका ने अपने करियर से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानियां बताई। सारिका ने अपने 5 साल के ब्रेक का खुलासा करते हुए बताया कि, वह सिर्फ 1 साल का ब्रेक लेना चाहती थीं। लेकिन कोरोना काल के कारण उनका ये ब्रेक बढ़ गया। इस दौरान उन्हें सिनेमाघरों में काम करना पड़ा।

Sarika

सारिका ने किया इस तरह अपना गुजारा
अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि, कोरोना महामारी के दौरान उनके पैसे पैसे खत्म हो गए थे। जिसके कारण उन्हें सिनेमाघरों में काम करना पड़ा। इस दौरान उन्हें लगभग ₹3,000 कम पैसे मिलते थे। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री सारिका ने कहा कि "मैंने सोचा था कि अगर आप इसे देखते हैं तो मैं एक तरह से जीवन बर्बाद कर रही थी। मैंने बस एक साल का ब्रेक लेने और कोई काम नहीं करने का फैसला किया। इसके आगे उन्होंने कहा कि, 'मैंने थिएटर करना शुरू कर दिया है, "यह इतना शानदार था कि एक साल पांच साल में बदल गया। इसलिए मैं यह सब करके बस खुश थी।"

थिएटर से मिलते थे कितने पैसे?
इसके आगे सारिका ने बताया कि, "लॉकडाउन हो गया और पैसा खत्म हो गए, तो आप कहां जाएं? आप एक्टिंग में वापस चले जाते हैं क्योंकि थिएटर में आपको बस ₹2000-2700 मिलते हैं और आप कुछ नहीं कर सकते। और आप कुछ नहीं कर सकते। यह बहुत सोचा-समझा फैसला था लेकिन एक साल पांच में बदल गया।"

इस फिल्म में आई आखिरी बार नजर
बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान ब्रेक लिया। इससे पहले साल 1986 में भी उन्होंने ब्रेक लिया था जब वह और कमल हासन माता-पिता बने थे। वह आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म ''बार-बार देखो'' में नजर आईं थी। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+