सीरियल में किया भाई-बहन का रोल...असल जिंदगी में तहस-नहस हुए रिश्ते, 15 साल बाद क्यों टूटी शादी?
सिनेमा इंडस्ट्री में न जाने कितने कलाकार ऐसे हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही है। कई लोग इस बारे में खुलकर बात कर लेते हैं तो कई लोग नहीं कर पाते। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रिंकू धवन ने भी अपनी कुछ ऐसी ही आपबीती बयां की है।
पहचान, छोटी सरदारनी, गुप्ता ब्रदर्स जैसे शोज के लिए मशहूर रिंकू धवन भले ही काफी चुलबुली सी दिखती हों, मगर उनकी जिंदगी कभी भी इतनी आसान नहीं रही। एक्ट्रेस ने कहानी घर घर की में भी काम किया है। इस सीरियल में रिंकू ने किरण करमकर की बहन का रोल निभाया था। मगर इन्हीं किरण के साथ फिर वे साल 2009 में शादी के बंधन में बंध गईं।

क्यों टूटी ये शादी?
शादी के बाद रिंकू और किरण एक बच्चे के मां-बाप बने। दोनों के बच्चे का नाम ईशान है। मगर साल 2019 में रिंकू और उनके पति को लेकर खबरें आईं कि दोनों ने तलाक ले लिया है। टूटी हुई शादी के बारे में रिंकू ने भी बताया कि शादी में जो भी हुआ वो मेरी जिम्मेदारी थी। मेरी नासमझी की वजह से रिश्ता नहीं चल सका। रिंकू ने कहा कि मैं पंजाबी लड़की हूं जो बिंदास तरीके से जीना चाहती है।
अब टेलीमसाला संग बातचीत में रिंकू धवन ने अपने बिगड़े रिश्ते और टूटी शादी पर खुलकर बातचीत की है। रिंकू बताती हैं कि पति से अलग होने का बाद उनका बुरा हाल हो गया था। उनके पास काम ही नहीं था। पहले मुझे हर चीज आसानी से मिल जाती थी मगर फिर ऐसा वक्त आया कि मेरे अकाउंट में 10 रुपये भी नहीं थे। मैं लोगों से काम मांगती थी क्योंकि मुझे अपने मां-बाप और बच्चे को देखना था।
रिंकू कहती हैं कि मैं बस यही सोचती रहती थी कि ऐसा किसी के भी साथ ना हो। किसी ने भी ऐसे बुरे दिन नहीं देखे होंगे। मगर आपके नसीब में जो कुछ भी होता है, उसे कभी बदला नहीं जा सकता।
रिंकू आगे कहती हैं कि मैंने पंडित को हाथ दिखाया तो उन्होंने कहा कि अभी तो तुम और माइनस में जाओगी। मैंने सोचा कि क्या देखना बाकी रह गया है। मगर उन्होंने ये भी कहा कि तुम्हारा कमबैक होगा मगर उससे पहले काफी मुश्किलें देखनी होंगी।
रिंकू ने कहा कि वो कुछ सालों तक पाई-पाई की भी मोहताज थीं। उनके पास फोन तक रीचार्ज करने के लिए पैसे नहीं होते थे। इतना बोलने के बाद रिंकू रोने लगीं। मगर इन सबके बावजूद उन्होंने कमबैक किया। एक्ट्रेस कहती हैं कि लाइफ में जो भी फैसले उन्होंने लिये, उन्हें उनपर गर्व है। उनके परिवार को उनपर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications