फोटो में दिख रही ये बच्ची आज कही जा रही देश की सबसे सफल हीरोइन, आपने पहचाना?

मुंबई, 17 फरवरी: रश्मिका मंदाना इस समय देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनको नेशनल क्रश भी कहा जाता है और सोशल मीडिय पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। पुष्पा द राइज की हीरोइन रश्मिका को ना सिर्फ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री बल्कि देश की सबसे सफल हीरोइनों में गिना जा रहा है। रश्मिका की अदाएं आज उनके फैंस को खूब पसंद आती हैं, वो बचपन में भी खूब क्यूट दिखती थीं।

रश्मिका की बचपन की तस्वीरें

रश्मिका की बचपन की तस्वीरें

रश्मिका की बचपन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी ये फोटो 4-5 साल की उम्र से 10 साल की उम्र तक की हैं। जिसमें वो कुछ में स्कूल की ड्रेस में हैं तो कुछ में खेलती नजर आ रही हैं। रश्मिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों को पसंद आ रही हैं।

तस्वीरों पर बोले लोग- बचपन से ही क्यूट

तस्वीरों पर बोले लोग- बचपन से ही क्यूट

इन तस्वीरों को देखकर सोशल यूजर्स ने काफी कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि रश्मिका की बचपन की तस्वीरों से साफ है कि उनको फिल्मों में ही आना था। रश्मिका आजकल अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बातों को लेकर भी चर्चा है। हाल ही में प्यार को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा है कि प्यार एक भावना है। मेरे लिए प्यार तब होता है जब आप एक-दूसरे को सम्मान देते हैं, समय देते हैं।

 रश्मिका सफल मॉडल भी

रश्मिका सफल मॉडल भी

कर्नाटक में जन्मी रश्मिका मंदाना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले मॉडलिंग भी की है। साल 2016 में कन्नड़ फिल्मों से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपनी जगह बना ली। साल 2018 में आई उनकी फिल्म गीता गोविंदम सुपरहिट रही, इसके बाद 2019 आई डियर कॉमरेड की कामयाबी ने रश्मिका को सफल हीरोइनों की लाइन में खड़ा कर दिया।

 बॉलीवुड में भी करने जा रहीं डेब्यू

बॉलीवुड में भी करने जा रहीं डेब्यू

अब तक साउथ इंडस्ट्री में ही रश्मिका ने काम किया है लेकिन अब वो हिन्दी सिनेमा में भी काम कर रही हैं। रश्मिका मंदाना बॉलिवुड फिल्म 'मिशन मजनू' में काम कर रही हैं, जिसमें वो एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। बॉलीवुड से स्टार एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ भी रश्मिका एक फिल्म में काम कर रही हैं।

रश्मिका की पुष्पा ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

रश्मिका की पुष्पा ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

बीते साल आई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा पांच भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई। ये फिल्म ना सिर्फ बीते साल की सबसे सफल फिल्म है बल्कि ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में भी शामिल हो गई है। 'पुष्पा: द राइज' में रश्मिका का श्रीवल्ली का किरदार लोगों को खूब पसंद आया है। 'पुष्पा:द राइज' के सीक्वल में भी रश्मिका दिखेंगी। पुष्पा के अगले भाग की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+