सन्यासी बनना चाहती है एक्ट्रेस Pavitra Punia, ब्वॉयफ्रेंड एजाज संग हुए ब्रेकअप के बाद लिया फैसला
38 वर्षीय एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) टीवी का जाना-माना नाम हैं। इन दिनों एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, पवित्रा पहले एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) के साथ रिलेशनशिप में थीं।
यहां तक कि उनकी सगाई और शादी की भी खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं है और इस साल की शुरुआत में उनका (Pavitra Punia-Ajaz Khan) ब्रेकअप हो गया। इस बीच, एक्ट्रेस पवित्र पुनिया ने मांग में लगे सिंदूर की सच्चाई बता दी।

साथ ही,उन्होंने यह घोषणा करके सुर्खियां बटोरीं कि वह शादी नहीं करेंगी। जी हां..एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा ने अपनी बाकी की जिंदगी सिंगल रहने का फैसला किया है। टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया।
पवित्रा पुनिया कहती हैं कि आप कभी नहीं सुनेंगे कि मैंने शादी कर ली है। क्योंकि पिछले साल मैंने अपने पिता को खो दिया और इस साल मेरा भाई वेंटिलेटर पर है। पवित्रा ने आगे बताते हुए कहा, 'मैंने अपनी मां को अपने पति और बेटे के लिए रोते हुए देखा है।'
मैं चाहती थी कि जिस तरह मेरी मां अपने पति और बेटे के लिए रो रही हैं। मैं भी अपने पति और बच्चे के लिए उसी तरह रोऊं। इस बीच इंटरव्यू में पवित्रा ने खुद को आध्यात्मिकता के लिए समर्पित करने का फैसला किया है। उसने कहा, "मैं भगवान से शादी करूंगी। मैं अपना जीवन उनकी सेवा में बिताऊंगी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"
पवित्रा बताती है कि सोशल मीडिया पर जब उनकी मांग भरे हुए तस्वीरें लोगों ने देखीं तो कॉल और मैसेज कर रहे थे। मैसेज में सभी उनसे बस एक ही सवाल पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने शादी कर ली? हालांकि, उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया। पवित्रा ने कहा कि जब भगवान के चरणों में माथा टेकती हैं तो उनके माथे के साथ-साथ मांग में भी सिंदूर लग जाता है।
खबर के मुताबिक, पवित्रा पुनिया ने कहा कि सच बताऊं तो मैं शादी नहीं करना चाहती और आप लोग भी कभी नहीं सुनेंगे कि मैंने शादी कर ली है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मुझे खुद का परिवार नहीं चाहिए। मुझे पति और बच्चे भी नहीं चाहिए। पवित्रा के इस फैसले ने उनके फैंस और मीडिया दोनों का ध्यान आकर्षित किया है और नई चर्चाओं को जन्म दिया है।












Click it and Unblock the Notifications