'मैंने संस्कृत से एमफिल किया है और सेक्सी कपड़े पहने बैठी हूं...' क्यों वायरल हो रहा नीना गुप्ता का वीडियो
मुंबई, 15 मार्च: नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए तो पहचान रखती ही हैं, अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। समाजी मुद्दों पर अक्सर ही अपनी राय रखने वाली नीना गुप्ता ने अब महिलाओं को उनके कपड़ों से जज करने वालों को जमकर सुनाई है। उन्होंने महिलाओं के छोटे कपड़ों को देखकर उनके कैरेक्टर पर सवाल करने वालों को खरी-खरी सुनाई है।

बोलीं मैंने पहने हैं सेक्सी टाइप कपड़े
नीना गुप्ता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'सच कहूं तो!' इसमें वो कह रही हैं- मैं ये वीडियो इसलिए पोस्ट कर रही हूं क्योंकि ऐसा लगता है कि जो लोग सेक्सी टाइप पहनते हैं, जैसे मैंने अभी पहने हैं। उनको लेकर लोगों को लगता है कि वो बस ऐसे ही होते हैं बेकार। मैं बताना चाहती हूं कि मैंने संस्कृत में एमफिल किया हुआ है इसके अलावा भी काफी कुछ किया है। तो ट्रोल करने वालों समझ लो।

खूब पसंद किया जा रहा वीडियो
कई लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कई लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ये बहुत जरूरी बात है जो आपने की है। कई लड़कियों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है कि आपका इस तरह बात रखना हौसला देता है। कई लोगों ने इसे एक अच्छे संदेश वाला वीडियो कहा है। कई लोगों ने मजाक के अंदाज में ये भी लिखा कि ट्रोल करने वालों को इतने प्यार से आप ही धमका सकती हैं।
अपनी किताब को लेकर चर्चा में नीना
62 साल की नीना गुप्ता फिल्मों के साथ-साथ अपनी किताब को लेकर भी चर्चा में हैं। नीना गुप्ता की किताब 'सच कहूं तो' कुछ समय पहले आई है, जो उनकी बायोग्राफी बुक है। फिल्मों की बात करें तो नीना आखिरी बार फिल्म 83 में नजर आई थीं। इन दिनों नीना गुप्ता गुड बाय नाम की फिल्म में काम कर रही हैं। जिसमें वो अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications