कृति सेनन ने जिम में जमकर बहाया पसीना, वर्कआउट वीडियो देख फैंस ने कही ये बात
मुंबई, 23 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कृति फिटनेस को लेकर काफी काम करती हैं और अक्सर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कृति जमकर जिम में पसीना बहा रही हैं। कृति के इस वीडियो को सोशल यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

सेनन के वर्क आउट का वीडियो
कृति सेनन ने अपना जो वीडियो शेयर किया है, जो उनके अलग-अलग दिन के वर्कआउट वीडियो को एडिट कर बनाया गया है। वीडियो में कृति सेनन अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। वीडियो पर ना सिर्फ उनके फॉलोवर्स और फैंस बल्कि कई दूसरे सेलेब्स ने भी कमेंट कर कृति की तारीफ की है। इस वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गणपत फिल्म के लिए तैयारी कर रहीं कृति
कृति के इस वीडियो में दिए हैशटैग से साफ है कि कृति सेनन अपनी फिल्म 'गणपत' को लेकर तैयारी कर रही हैं। कृति सेनन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सबसे पहले वार्मअप। मेरा काम हमेशा प्रगति पर रहता है। उन्होंने इसके साथ ही हैशटैग गणपत प्रिपेशन, हैशटैग स्वीट सीरीज और हैशटैग लेट्स गेट्स स्ट्रॉन्गर लगाया है। फिल्म गणपत में कृति सेनन के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगी। टाइगर और कृति 7 साल बाद एक साथ दिखाई देंगे। दोनों अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती में साथ काम कर चुके हैं।

कई फिल्में हैं कृति के पास
कृति सेनन हाल ही में फिल्म मिमी में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्टिंग के लिए कृति को काफी तारीफें मिली हैं। उनके पास इस समय जो फिल्में हैं, उनकी बात करें तो वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' नाम की फिल्म में कृति काम कर रही हैं। साउथ के स्टार एक्टर प्रभास और सैफ अली खान के साथ 'आदिपुरुष' में वो नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' और टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपत' में वो काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications