फोटो में दिख रही ये बच्ची कर रही है बॉलीवुड पर राज, बड़े हीरो के बराबर लेती है फीस, पहचानो तो मानें

मुंबई, 07 मार्च: फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म गहराईयां को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले आई इस फिल्म में अलग तरह के किरदार के लिए दीपिका को काफी सराहना भी मिली है। दीपिका पादुकोण बीते एक दशक से बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइनों में शामिल हैं। दीपिका पादुकोण अपने खुशमिजाज बर्ताव के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका बचपन से ही काफी चंचल स्वभाव की रही होंगी, ऐसा उनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर लगता है। दीपिका के बचपन की कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो आपने शायद ही पहले देखी होंगी। तस्वीरों में दीपिका माता-पिता और बहन अनीषा के साथ नजर आ रही हैं।

मशहूर खिलाड़ी की बेटी हैं दीपिका

मशहूर खिलाड़ी की बेटी हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण विश्व विख्यात बैंडमिटन खिलाड़ी रहे प्रकाश पादुकोण और उज्ज्वला पादुकोण की बेटी हैं। हालांकि दीपिका ने बैडमिंटन को ना चुनकर फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चुना। जिसमें वो काफी सफल भी रही हैं। दीपिका हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल हीरोइनों में गिनी जाती हैं।

2007 में शुरू किया करियर

2007 में शुरू किया करियर

दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दीपिका के नाम पर कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और छपाक जैसी फिल्में हैं। उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।

दीपिका लेती हैं तगड़ी फीस

दीपिका लेती हैं तगड़ी फीस

दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं, वो कई बड़े हीरो के बराबर फीस लेती हैं। खबरों की मानें तो हालिया फिल्म गहराइयां के लिए उन्होंने करीब 15 करोड़ फीस ली है।

कई ब्रांड का फेस भी

कई ब्रांड का फेस भी

दीपिका कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स का फेस भी है। वहीं नेट वर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 40 मिलियन डॉलर है। उन्होंने कुछ समय पहले अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है।

पठान में शाहरुख के साथ आएंगी नजर

पठान में शाहरुख के साथ आएंगी नजर

दीपिका इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों विदेश में चल रही हैं। ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर (25 जनवरी, 2023) को आपसे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

रणवीर सिंह से की है दीपिका ने शादी

रणवीर सिंह से की है दीपिका ने शादी

दीपिका पादुकोण ने फिल्म एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। काफी दिन तक रणवीर सिंह को डेट करने के बाद 2018 में उन्होंने शादी की थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं। शादी से पहले दोनों छह साल रिलेशनशिप में रहे। दोनों दो बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+