गोवा में वेब सीरीज का एक्शन सीक्वेंस शूट करते वक्त घायल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, Video Viral

पणजी, 15 मई: फिल्म 'शेरशाह' के बाद एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की फैन फोलोइंग काफी बढ़ गई है। इस फिल्म में उनके आर्मी जवान के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद अब वो जल्द पुलिस के रोल में दिखाई देने वाले हैं। सिद्धार्थ इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में बिजी है। वेब शो की शूटिंग गोवा में चल रही है, जिसके एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनको चोट लग गई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रोहित शेट्टी बना रहे वेब सीरीज

रोहित शेट्टी बना रहे वेब सीरीज

दरअसल, वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसके लिए उसकी पूरी टीम गोवा में है। ऐसे में शूटिंग के दौरान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​को हाथ में चोटें आईं है। शूट करने के दौरान उनके दांए हाथ में चोटें लगी है, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के साथ शेयर की है। इसी के साथ उन्होंन एक वीडियो भी शेयर किया है, जिससे साफ पता चल रहा है कि कौनसे सीन को फिल्माने के दौरान ये हादसा हुआ।

दांए हाथ में लगी चोटें

दांए हाथ में लगी चोटें

रविवार को सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर सीरीज के एक हार्डकोर एक्शन सीन की एक झलक शेयर की, जिसमें वह दो बदमाशों के साथ पूरी ताकत से लेते फाइट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो भी साझा कि जिसमें उन्होंने उन चोटों को दिखाया, जो उन्हें एक्शन सीन्स को करने के दौरान लगी थीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, " रोहित शेट्टी का एक्शन हीरो असली खून और पसीना बहाता है! रोहित सर गोवा में कुछ क्रेजी एक्शन सीन्स के लिए कैमरे के साथ काम कर रहे हैं... इंडियन पुलिस फोर्स, गोवा शूट।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

एक्टर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता हैं कि वो एक बोट पर फाइट सीन शूट कर रहे हैं, साथ ही रोहित शेट्टी के हथ में कैमरा है। इस सीन में गुंडों की पिटाई करने के दौरान ही सिद्धार्थ के दांए हाथ में चोटें आई है। इधर, फैंस ने उनकी चोट देखने के बाद चिंता जताई है, साथ ही उनके काम की तारीफ भी की है।

शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी लीड रोल में

शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी लीड रोल में

बता दें कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए सिद्धार्थ ओटीटी भी डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ ही पहली दफा वो एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ भी काम करने जा रहे हैं। इस प्रोजक्ट में सिद्धार्थ के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर विवेक ओबरॉय भी लीड रोल में दिखाई देंगे। बता दें कि यह वेब रिलीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सिद्धार्थ जल्द ही 'योद्धा' और 'मिशन मजनू' में भी दिखनाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+