दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता रे लियोटा का निधन
वॉशिंगटन। 27 मई। लोकप्रिय अभिनेता रे लियोटा का निधन हो गया है। गुडफेलास जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रे लियोटा का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। लियोटा की एक बेटी है, जिसका नाम कार्सेन है। डोमिनिकन रिपब्लिक में नींद में ही रे लियोटा का निधन हो गया। यहां वह फिल्म डेंजसर वाटर्स की शूटिंग कर रहे थे। हॉलिवुड रिपोर्ट के अनुसार लियोटा को मेलानी ग्रिफिथ के रोल के लिए याद किया जाता है ,जोकि काफी हिंसक था।

शेड्स ऑफ ब्लू में उन्होंने एनबीसी कॉप, समथिंग वाइल्ड में भी उन्होंने पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। गुडफेलास में रे की हिरोइन रही लॉरेन ब्राको ने ने रे के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, रे के बारे में यह खबर सुनकर मैं सदमे में हूं। मैं इस समय दुनिया में कहीं भी होती हूं, लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं उनकी पसंदीदा फिल्म गुड फेलास है। फिर वो लोग पूछते हैं हैं कि फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा कौन सा है। मैं हमेशा कहती हूं रे लियोटा। बता दें कि रेमंड एलन लियोटा का जन्म नेवार्क में 18 दिसंबर 1954 को हुआ था। जब वह 6 साल के थे तो उन्हें अनाथालय से गोद लिया गया था। बाद में 2005 में उन्होंने एमी अवॉर्ड जीता था। यह अवॉर्ड उन्हें एनबीसी ड्राम ईआर के लिए दिया गया था, जिसमे उन्होंने मेहमान की भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications