हनीमून पर नहीं जाएंगे राजकुमार-पत्रलेखा, इस पुराने वादे की वजह से कैंसिल हुआ प्लान!
नई दिल्ली, 17 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों बीते 11 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब खबर आ रही है कि, शादी के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा हनीमून पर नहीं जाने वाले हैं। इसे लेकर राजकुमार राव की ओर से अहम वजह बताई गई है। वे शादी के तुरंत बाद अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

फिल्म 'भीड़' की शूटिंग शुरू होनी है
एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, राजकुमार राव हनीमून पर नहीं जाएंगे क्योंकि उनको 18 नवंबर को डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की शूटिंग फिर से शुरू करनी है। अनुभव सिन्हा कथित तौर पर नवंबर और दिसंबर की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे और राजकुमार राव इसके लिए सहमत है। वहीं, राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ छुट्टी मनाने से पहले फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया है।

एक्टर अनुभव सिन्हा पहुंच चुके हैं लखनऊ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुभव सिन्हा ने लखनऊ में ग्राउंड वर्क शुरू कर दिया है। राजकुमार राव भूमि पेडनेकर के साथ सोशल-पॉलिटिकली ड्राम में दिखाई देंगे। भीड़ की बड़े पैमाने पर शूटिंग लखनऊ में की जाएगी। राजकुमार राव ने इससे पहले एक रिपोर्ट्स में कहा था कि, मैं शूटिंग शुरू करने और इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। एक ऐसे फिल्म निर्माता के साथ काम करना सौभाग्य की बात है जिसके पास इतनी अलग आवाज है। उन्होंने कहा कि एक एंटरटेनर के तौर पर मैं भी चाहता हूं कि मेरा काम लोगों को सोचने पर मजबूर करे।

चंडीगढ़ में हुई थी शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का फंक्शन चंडीगढ़ की सबसे लग्जरी प्रॉपर्टी में शुमार 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट' हुआ था। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए फराह खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी, मुदस्सर अजीज और अमर कौशिक पहले ही चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद कपल नें चंडीगढ़ में ही रिशेप्शन दिया था। जिसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications