कन्नड़ सिनेमा के स्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र मे हार्ट अटैक से निधन, फिल्म जगत में शोक
कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार पुनीत राजकुमार का निधन,
बेंगलुरू,

सीने में दर्द की शिकायत के बाद लाए गए थे अस्पताल
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी सामने आई थी कि कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार एक्टर पुनीत राजकुमार को शुक्रवार सीने में दर्द की शिकायत हुई है। जिसके बाद उनको बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनको हर्ट अटैक होने की बात सामने और उनको आईसीयू में एडमिट किया गया। जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक्टर का हाल जाना था। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी देखरेख में थी लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। कुछ घंटे बाद शुक्रवार दोपहर तक ही 46 साल की पुनीत की मौत की खबर आ गई।
Recommended Video

साउथ की इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे पुनीत
पुनीत राजकुमार मशहूर ऐक्टर राजकुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। उन्होंने करीब 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। जिसमें कई फिल्म सुपरहिट रहीं। उनकी आखिरी फिल्म युवाराथना इसी साल आई थी। पुनीत अपने फैंस के बीच पावर स्टार और अप्पू के नाम से मशहूर थे।

फिल्म जगत ने जताया शोक, कर्नाटक में थियेटर बंद
पुनीत राजकुमार की मौत पर देशभर के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी दुख का इजहार कर रहे हैं। पुनीत के फैंस के सड़कों पर आने की आशंका को देखते हुएकर्नाटक में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सरकार ने सभी सिनेमाघरों को भी तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications