OMG 2 को लेकर अक्षय कुमार को बड़ा झटका, सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाई रोक
Film OMG 2: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' अपने टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों से घिर गई है। फिल्म OMG 2 के टीजर के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।
इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर सेंसर बोर्ड के बड़ा झटका लगा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, इससे पहले ही फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है।

OMG 2 पर सेंसर बोर्ड की रोक
खबर है कि सेंसर बोर्ड ने OMG 2 पर रोक लगाते हुए फिल्म को रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। वहीं रिव्यू कमेटी के पास फिल्म को भेजा है। हालांकि सेंसर बोर्ड के इस फैसले के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला पाया है।
कई सीन को देखकर भड़के लोग
दरअसल, टीजर में कई ऐसे सीन हैं, जिनको लेकर बवाल मचा हुआ है। एक सीन में भगवान शिव का अभिषेक ट्रेन के पानी से हो रहा है, जिसको देखकर यूजर्स बुरी तरह से भड़के हुए हैं।
वहीं एक और सीन में 'महादेव' बने अक्षय कुमार के गंगा में थूकने पर हंगामा मचा हुआ है। लोगों ने फिल्म मेकर्स पर भावना आहत करने का आरोप लगाया है।
'ओह माय गॉड' का दूसरा पार्ट
आपको बता दें कि यह फिल्म 'ओह माय गॉड' का अगला पार्ट है, जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी फिल्म में लीड किरदार में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications