'बोलो जुबां केसरी' पर पहली बार अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर 'सिंघम' ने आखिर क्या कहा?
Ajay Devgn React on Zubaan Kesari Memes: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'सिंघन अगेन' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ने अब तक देश में 206 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस किया है। फिल्मों के अलावा अजय देवगन ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी पहली पसंद माने जाते हैं, खासकर एक पान मसाला प्रोडक्ट के साथ एक्टर लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं। जिसे लेकर उनको ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। ऐसे में अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है।
दरअसल, सिंघम अगेन के प्रमोशनल इंटरेक्शन के लिए अजय देवगन फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पोडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उनसे पान-मसाला के विज्ञापन के वायरल मीम्स को लेकर की जाने वाली ट्रोलिंग से जुड़ा सवाल किया।

ऐसे में अजय देवगन 'द रणवीर शो' में ब्रांड विज्ञापनों से अपनी तस्वीरें और क्लिप के साथ वायरल मीम्स पर चुप्पी तोड़ी। अभिनेता ने दो टूक कहा कि उन्हें ट्रोल होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
'जुबान केसरी' पर क्या बोले सिंघम?
जब होस्ट ने उनसे पूछा कि 'जुबान केसरी' (ब्रांड की टैगलाइन) मीम्स देखकर उन्हें कैसा लगा, तो अजय ने अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान बिखेरी और कहा, "कोई बात नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता"। इसी के साथ मौजूद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा कि अब किसी को भी ऐसे मीम्स आपत्तिजनक नहीं लगते। उन्होंने इसे 'कूल' करार दिया।
'आजकल हर कोई मीम्स का आनंद लेता है'
रोहित शेट्टी ने अजय का सपोर्ट करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अब आपत्तिजनक होना बंद हो गया है। आजकल हर कोई मीम्स का आनंद लेता है। अब इस पर हंसना और कहना है, 'अरे, क्या आपने यह मीम देखा?' अब यह कूल हो गया है।"
अक्षय कुमार ने मांगी थी माफी
अजय देवगन के अलावा शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ भी इसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करते हैं, साथ ही उन्हें माउथ-फ्रेशनर के विज्ञापन की आड़ में 'तंबाकू' के सेवन को प्रोत्साहित करने के लिए भी आलोचना का शिकार बनाया गया है। मालूम हो कि इससे पहले अक्षय कुमार भी इसी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनसे माफी मांगी थी।
जल्द आएगी गोलमाल 5
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी अब गोलमाल 5 के लिए साथ काम कर रहे हैं। उनकी लोकप्रिय हॉरर फ़्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications