क्या जया और ऐश्वर्या के बीच फंस जाते हैं अभिषेक बच्चन? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'दोनों के बीच हमेशा...'

Abhishek Bachchan Old Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि कपल का इन दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। इस बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक बच्चन जहां अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। वहीं ऐश्वर्या राय अकेली अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी। इसके बाद से लगातार दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही है। इस बीच अभिषेक का एक पुराना वीडियो चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने तीनों महिलाओं के बीच फंसने पर बात की।

Abhishek Bachchan

दरअसल, करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण ने एक्टर से पूछा कि, 'क्या आपको लगता है, किसी भी समय आप अपने जीवन में तीन महिलाओं के बीच फंस गए हैं? क्योंकि आप जया जी के लाडले हैं और श्वेता की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। अब आपकी लाइफ में एक और महिला जुड़ गई हैं।

करण जौहर के इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि इसका क्रेडिट पूरी तरह से महिलाओं को ही दिया जाना चाहिए। मेरा इससे बहुत कम लेना-देना है। एक और बात कि मां और ऐश्वर्या बहुत करीब हैं, वो हर चीज के बारे में बात करती हैं। जब एक महिला पहली बार अपने पति के घर आती है तो जाहिर तौर पर असहज महसूस करती है। मुझे लगता है कि एकमात्र व्यक्ति जो वास्तव में उस खालीपन को भर सकता है, वह उसकी सास है।'

हालांकि ऐश्वर्या राय ने करण जौहर के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि, 'केवल तभी पत्नी को दूसरी महिला कहा जाएगा।' अब सोशल मीडिया पर कपल का ये पुराना वीडियो काफी चर्चा में है। बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरों तब जोर मिला जब एक्टर ने तलाक का पोस्ट लाइक किया था। जिसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+