'कोई भी डायरेक्टर मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं था, सिर्फ बिग बी का बेटा होना काफी नहीं'
मुंबई, 19 दिसंबर: महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। अपनी पहली फिल्म साल 2000 में आई 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिषेक के लिए इंडस्ट्री में जगह बना पाना इतना आसान नहीं था। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार के बेटे होने के बाद भी अभिषेक को काफी संघर्ष करना पड़ा, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में किया है। अभिषेक ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में कुछ ऐसा दर्द बयां किया कि उसको जानने के बाद एक बार आप भी हैरान हो जाएंगे।

'रिफ्यूजी' से की थी बॉलीवुड में एंट्री
अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' में अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म को काफी शोहरत मिली थी, जिसके बाद करीना कपूर के करियर को काफी स्पीड मिली, लेकिन अभिषेक बच्चन के लिए उसके बाद भी यह सब आसान नहीं रहा। अभिषेक के नाम कई हिट तो कई फ्लॉप फिल्में भी रही। इस बीच उसके करियर को लेकर भी काफी सवाल खड़े हुए। ऐसे में अब एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए अपना दर्द बयां किया है।

पहली फिल्म हासिल करने में लगे 2 साल
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक एक्टर के तौर पर अच्छे दिन भी देखे हैं, और ऐसे वक्त का भी सामना किया है, जब उनके पास काम नहीं था। एक्टर ने नेपोटिज्म से लेकर ट्रोलिंग के मुद्दे पर अपनी सभी बातें बेबाकी से रखी। उन्होंने इस बात की भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी पहली फिल्म हासिल करने में 2 साल का लंबा वक्त लग गया था। अभिषेक ने गुरु, पा और धूम जैसी कई हिट फिल्में दी है।

'बहुत दिल टूटा, यह आसान नहीं रहा'
रोलिंग स्टोन्स इंडिया के साथ बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि अगर आपकी फिल्में अच्छा नहीं चल रही हैं, तो कोई दूसरी फिल्म बनाने के लिए आप पर पैसा नहीं लगाएगा। मेरा मानना है कि नेपोटिजम के इर्द-गिर्द बातचीत थोड़ी सुविधाजनक हो गई है। हम लोग कुछ चीजें भूल गए हैं। मैंने इन 21 सालों में इसे बनाने के लिए बहुत कोशिश की। बहुत दिल टूटा, बहुत दर्द हुआ। यह आसान नहीं रहा।

' मेरे साथ काम करने से मना कर दिया'
उन्होंने आगे बताया कि पापा (अमिताभ) ने अभिषेक के लिए ना तो कोई फिल्म बनाई है और ना ही किसी को उनके साथ फिल्म बनाने के लिए कहा है। रिफ्यूजी का जिक्र करते हुए अभिषेक ने कहा, 'मुझे अपनी पहली फिल्म मिलने में दो साल से अधिक का समय लगा। बहुत सारे लोग सोचते होंगे कि मिस्टर बच्चन के बेटे होने के नाते लोग लाइन में लगे रहते होंगे। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैंने डेब्यू करने से पहले लगभग हर डायरेक्टर से बात की। उन्होंने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया और यह ठीक है।

अमिताभ ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
वहीं अमिताभ ने भी ट्विटर पर अभिषेक बच्चन के इस इंटरव्यू पर अपना रिएक्शन दिया। बिग बी ने लिखा कि 'बिना संघर्ष के लाइफ में कुछ भी हासिल नहीं होता। मुझे आपके संघर्ष पर गर्व है, मैं आपकी उपलब्धियों से बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दादाजी के शब्द और आशीर्वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए पीढ़ी से पीढ़ी तक हमारे साथ रहेंगे। आपको बता दें कि अभिषेक को हाल ही में बॉब बिस्वास में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। एक्टर के पास 2 प्रॉजेक्ट हैं। SSS-7 और दसवीं। ये 2022 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications