ऐश्वर्या राय नहीं, इस मॉडल के प्यार में पागल थे अभिषेक बच्चन, फिर दिया धोखा और कर दी ऐसी हालत कि......
Abhishek Bachchan and Dipannita Sharma: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी। ऐश्वया राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को डेट कर चुके थे। करिश्मा कपूर का 5 साल तक अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर चला था और दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन कुछ पर्सनल कारणों के चलते ये सगाई टूट गई थी।
दीपानिता शर्मा के प्यार में पागल थे अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन का नाम कई ऐक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इनमें करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी जैसी बड़ी हीरोइनों का नाम शामिल है लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय पर अभिषेक बच्चन मॉडल और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा के प्यार में पागल थे। दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था।

1998 में हुई थी दीपानिता शर्मा से दोस्ती
अभिषेक बच्चन और दीपानिता शर्मा की दोस्ती साल 1998 में हुई थी। उस समय मॉडल दीपानिता शर्मा मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपानिता शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की बहुत अच्छी दोस्त थीं। सोनाली बेंद्रे ने खुद अभिषेक बच्चन को दीपानिता से मिलवाया था।
पहली नजर में दिल हार बैठे थे अभिषेक बच्चन
कहते हैं कि दीपिनिता शर्मा को पहली बार देखते ही अभिषेक बच्चन उन पर अपना दिल हार बैठे थे। मॉडल की खूबसूरती देख अभिषेक बच्चन पागल से हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन ने पहली मुलाकात के बाद लगातार 2 महीने तक दीपानिता शर्मा को कॉल किया था और उनसे मिलने के लिए रिक्वेस्ट करते रहे थे। जब अभिषेक लंबे समय तक दीपानिता के पीछे पड़े तो एक्ट्रेस को भी उनकी ये हरकत प्यारी लगने लगी थी।
अभिषेक ने दीपानिता से कहा था ऐसा झूठ
जानकारी के अनुसार दीपानिता शर्मा भी धीरे धीरे अभिषेक बच्चन को प्यार करने लगी थीं। एक बार दीपानिता अपने बॉयफ्रेंड अभिषेक बच्चन के बर्थडे के लिए पार्टी प्लान कर रही थीं। इस दौरान अभिषेक ने कहा की वो शूटिंग में बीजी हैं और उनके पास बर्थडे मनाने का टाइम नहीं है। यही नहीं उन्होंने दीपानिता से ये भी कहा था कि उनके पिता अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब है जिसके चलते वो पार्टी में नहीं आ पाएंगे।
अभिषेक की पार्टी में मौजूद थीं ऐश्वर्या राय
दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने दीपानिता से झूठ बोलकर अपने बंगले जलसा पर बर्थडे की ग्रैंड पार्टी दी थी, जिसमें ऐश्वर्या राय स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं। खास बात यह है कि दीपानिता को इस पार्टी में बुलाया तक नहीं गया था। बाद में दीपानिता शर्मा ने मीडिया को साफ बताया था कि वह पार्टी में इनवाइटेड नहीं थीं और यही वजह है कि उन्होंने अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप कर लिया है।
10 महीने तक ही चला था ये प्यार
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और दीपानिता शर्मा का रिश्ता करीब 10 महीने तक ही चला था। दीपानिता शर्मा की मानें तो अभिषेक प्यार के इस रिश्ते में झूठ बोलने लगे थे। वह बहुत कुछ छुपाने लगे थे। कहा तो ये भी जाता है कि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को पाने के लिए दीपानिता को धोखा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications