क्या था वो 'एग्रीमेंट' जिसके चलते टूट गई थी अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई, बिग बी ने नहीं किया था साइन
Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भले ही कम फिल्मों में नजर आते हों लेकिन वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ सगाई हुई थी। हालांकि कुछ पर्सनल कारणों के चलते ये सगाई टूट गई थी।
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई
लोगों ने उम्मीद कर ली थी कि करिश्मा कपूर ही बच्चन परिवार की बहू बनेंगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका और अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई। जया बच्चन ने भी अपने पति अमिताभ बच्चन के 60वें बर्थडे पार्टी के मौके पर करिश्मा कपूर को सरेआम 'होने वाली बहू' कहकर पुकारा था। वहीं सगाई टूटने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे।

करिश्मा कपूर का करियर पीक पर था
आपको बता दें कि साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। उस समय करिश्मा कपूर का करियर पीक पर था लेकिन अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं थी।
मां बबीता एक एग्रीमेंट करना चाहती थीं
कहा जाता है कि बच्चन परिवार में बेटी करिश्मा कपूर को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए मां बबीता एक एग्रीमेंट करना चाहती थीं। इस एग्रीमेंट पर अमिताभ बच्चन और जया बच्च को साइन करना था। लेकिन अमिताभ बच्चन ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने बबीता को मुंह पर मना कर दिया था।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया
इसके बाद अचानक ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया था। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हर कोई सोच रहा था कि आखिर कैसे उनकी सगाई टूट गई।
साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन से की थी शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या है। वहीं करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications