Abhishek Bachchan ने कौन-कौन से बिजनेस में किया है इनवेस्ट? ऐसे करते हैं करोड़ों की कमाई
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भले ही अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह एक दमदार एक्टर नहीं बन पाए हैं लेकिन वह एक अच्छे आदमी जरूर हैं। अभिषेक बच्चन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन फिलहाल उनके पास कोई खास प्रोजेक्टस नहीं हैं।
अभिषेक बच्चन की कुल नेटवर्थ
अभिषेक बच्चन की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग स्किल ने दर्शकों का दिल जीता है। उनकी उपलब्धियां फिल्म के दायरे से कहीं आगे तक फैली हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन की कुल नेटवर्थ उनकी फिल्मों और वेब सीरीज से होने वाली कमाई से कहीं ज्यादा है।

अभिषेक बच्चन का बिजनेस
अभिषेक बच्चन फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट से लेकर स्पोर्ट्स तक में पैसा लगाया हुआ है। अभिषेक बच्चन कई तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की कुल नेटवर्थ 280 करोड़ रुपये है। उन्होंने कई फेमस ब्रांड में इनवेस्ट कर रखा है। आइए आपको बताते हैं कि अभिषेक बच्चन ने किस-किस बिजनेस में इनवेस्टमेंट किया हुआ है।
अभिषेक बच्चन के बिजनेस इंवेस्टमेंट
-अभिषेक बच्चन ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में पैसा इनवेस्ट किया है। अभिषेक इस लीग के को-ओनर बने हैं। ये लीग 15 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक चलेगी। आपको बता दें कि ईटीपीएल ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अप्रूव किया है और इसमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स समेत विश्व भर के टॉप प्लेयर्स खेलते हुए नजर आएंगे।
-अभिषेक बच्चन ने स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योर के तौर पर साल 2014 में प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स खरीदी थी। स्पोर्ट्स टीम ने उसी साल पहली बार पीकेएल चैंपियनशिप भी जीती थी।
-साल 2014 में ही अभिषेक बच्चन एमएस धोनी और वीटा दानी के साथ इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम, चेन्नईयिन एफसी के को-ऑनर बने थे। चेन्नईयिन एफसी ने 2015 और 2018 में आईएसएल चैंपियनशिप जीती थी।
-अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस कंपनी एबी कॉर्प के अहम मेंबर्स में से एक हैं। एक प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने पा, शमिताभ और घूमर जैसी फिल्में दी हैं।
-अभिषेक बच्चन और उनके पिता अमिताभ बच्चन ने मिलकर पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट में भी खूब इनवेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने साल 2020 से 2024 तक में पूरे भारत में 220 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में मुंबई के मुलुंड पश्चिम में ओबेरॉय रियल्टी के इटर्निया में 24.95 करोड़ रुपये में 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं।
-इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ कई पॉपुलर ब्रांड में भी इनवेस्ट किया है। उन्होंने साल 2015 में मेरिडियन टेक के स्वामित्व वाली सिंगापुर स्थित ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज वेबसाइट जिद्दू में ज्वाइंटली इनवेस्टमेंट किया था। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक ने जिद्दू में 125,000 डॉलर ( करीब 2 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
-अभिषेक बच्चन ने इंटरनेशनल लेवल पर पसंद किए जाने वाले वाहदाम ब्रांड में भी इनवेस्ट कर रखा है। वाहदाम एक होमग्रोन चाय ब्रांड है, जिसके कस्टमर की लिस्ट में ओपरा विन्फ्रे, क्रिस प्रैट और एलेन डीजेनरेस जैसे बड़े सेलेब्स शामिल हैं।
-अभिषेक बच्चन ने साल 2022 में एक पॉपुलर फूड ब्रांड 'नागिन' में भी इन्वेस्ट किया था। इस फूड ब्रांड की खासियत हॉट सॉस हैं।












Click it and Unblock the Notifications