'मैं अभी भी शादीशुदा हूं' ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, दिखाई अपनी वेडिंग रिंग
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से एक हैं। लेकिन बीते कुछ समय से कपल के तलाक की खबरें जोरों पर हैं। कई ऐसे मौके आए जब कपल को साथ नहीं देखा गया।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अफवाहें फैल रही हैं कि कपल कभी भी तलाक ले सकता है। मामला तो तब बढ़ गया जब अभिषेक की ये डीपफेक वीडियो सामने आई जिसमें एक्टर ने ऐश्वर्या संग तलाक की बात कही। इन खबरों के बीच अब अभिषेक ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड यूके मीडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने ये कबूल किया कि वह अब भी शादीशुदा हैं। साथ ही एक्टर ने अपनी शादी की अंगूठी दिखाई। साथ ही एक्टर ने कहा कि, उस बारे में मेरे पास आप सभी से कहने के लिए कुछ नहीं है। आप सभी ने पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।'
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि, 'ये काफी दुख की बात है। मैं समझता हूं, मुझे समझ नहीं आता आप ऐसा क्यों करते हैं। आपको कुछ कहानियां फाइल करनी होंगी। यह ठीक है, हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा। मुझे माफ करना मैं अब भी शादीशुदा हूं।' एक्टर के इस बयान से साबित होता है कि उनका पुराना वीडियो पूरी तरह से फेक है।
अभिषेक बच्चन का ये वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया गया है। ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है कि उनका ये बयान पुराना है या फिर नया। बता दें कि, अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों तब जोर मिला था जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे। जहां अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए, तो वहीं ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ दिखीं। इसके बाद भी कई ऐसे मौके आए जब ऐश्वर्या अभिषेक के बिना नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications